फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मर्डर: न शव मिला और न राख फिर कैसे मान लें नहीं रहा लाल, तस्वीरें बेहद खौफनाक

Sat, 08 Dec 2018 03:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 08 Dec 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
Meerut crime, murder of a lover boy in uttar pradesh
car

प्रेम-प्रसंग के चलते आरोपियों ने शैंकी की हत्या कर शव को जला दिया। पीड़ित परिवार को शैंकी का न शव मिला और न ही कोई राख। परिजनों को ये समझ नहीं आ रहा कि आखिर उनके साथ आरोपियों ने ऐसा क्यों किया। उनको यकीन नहीं आता कि वह शैंकी की मौत को कैसे स्वीकार करें। लेकिन सच तो यही माना जा रहा है कि शैंकी का शव उसकी कार में जला दिया।

Meerut crime, murder of a lover boy in uttar pradesh
car

पुलिस ने गुरुवार को जली वैगनआर कार से शैंकी के अवशेष बरामद किये थे। बाकी कार को सर्च करने के लिए उसको धो डाला था। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने शैंकी की हत्या का खुलासा किया और हत्या की थ्योरी भी पीड़ित परिवार को बता दी। आरोपियों का भी परिजनों से आमना सामना करा दिया है। आरोपियों ने शैंकी की पहचान के लिए कई बातें परिजनों को बताई। कपड़े, जूते और अन्य कई सुबूत बताए है।

Meerut crime, murder of a lover boy in uttar pradesh
car

पीड़ित परिवार मानने को तैयार हो गया कि आरोपियों ने शैंकी की हत्या कर दी। लेकिन शुक्रवार को पीड़ित परिवार ने जब पुलिस से शैंकी के मरने का सुबूत मांगा तो पुलिस चुप हो गई। शैंकी के अवशेषों को एफएसएल के लिए भेजा जाएगा। जिसमें पुष्टि होगी कि बरामद मानव के अवशेष शैंकी के है। इसको लेकर शैंकी की बहन और मां का ब्लड सैंपल लिए जाएंगे। शैंकी छह महीने का था, तब उसके सिर से पिता का साया उठ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut crime, murder of a lover boy in uttar pradesh
car

परिजनों को युवती से मिलाया 
एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि युवती पुलिस की हिरासत में है। उसको महिला थाने में रखा हुआ है। उससे पूछताछ हुई थी। एसपी देहात के मुताबिक युवती जिद पर अड़ी है कि वह शैंकी के घर पर रहेगी। उसके पिता और भाइयों ने शैंकी को मारा है, अब वो कतई अपने माता पिता के घर में नहीं रहेगी। शैंकी अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके दो बहनें हैं, वह उसके परिवार की हालत जानती है। पुलिस ने युवती से पूछताछ की तो उसने हाथ जोड़कर कहा कि उसको शैंकी की मां के पास छोड़ दो। शैंकी के परिजनों को युवती से मिलाया गया, जिसमें युवती ने कहा कि उसके पिता और भाइयों ने मिलकर शैंकी की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Meerut crime, murder of a lover boy in uttar pradesh
car

बहन को कॉल कर कहा, आज खतरा है 
गंगानगर पुलिस ने 24 घंटे में शैंकी की हत्या का खुलासा कैसे किया, यह भी चौंकाने वाली बात है। शैंकी पर युवती के घर पल्लवपुरम में हमला हुआ, तभी उसने अपनी बहन को कॉल की। उसने अपनी बहन को फोन पर बताया कि वह आज युवती (प्रेमिका) से मिलने गया था। तभी युवती के पिता व भाइयों समेत कई लोगों ने उससे मारपीट कर दी। वह वहां से भाग आया है। यह कहकर फोन कट गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed