फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब सामने आया मेरठ बवाल का असली सच, 200 परिवारों को बर्बाद करने वाले ने उगला जहर

Sun, 10 Mar 2019 12:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 10 Mar 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
Meerut bawal: big disclosures have been made in Bawal case and the liquor mafia has told the truth
मेरठ बवाल

मेरठ में झुग्गियां फूंककर 200 परिवारों को बर्बाद करने वाला शराब माफिया का परिवार बताया गया है। जिनके खिलाफ सदर बाजार थाने में कई मुकदमे भी दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक अवैध निर्माण पर शिकंजा कसने पर शराब माफिया परिवार ने यह नापाक हरकत कर दी। इस परिवार की महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ सदर थाने में पहले से मुकदमा पंजीकृत है।

Meerut bawal: big disclosures have been made in Bawal case and the liquor mafia has told the truth
मेरठ बवाल

पुलिस के मुताबिक भूसा मंडी में झुग्गियां कैंट बोर्ड की जगह पर बनी थी। कैंट बोर्ड तीन साल से इन्हें खाली कराने की फिराक में था। लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। बुधवार को पुलिस व कैंट बोर्ड ने रहीसु की झुग्गी ढहा दी, जिससे लोग डर गए। उनको लगा कि अब कैंट बोर्ड अवैध कब्जा मुक्त करा लेगा। पुलिस ने बताया कि भूसा मंडी में कई झुग्गियों में अवैध शराब, चरस और स्मैक का धंधा होता था।

Meerut bawal: big disclosures have been made in Bawal case and the liquor mafia has told the truth
मेरठ बवाल

इसको देखते हुए शराब माफिया महिला आसमां उर्फ काली ने साजिश रच डाली। पहले उसने अपनी झुग्गी में आग लगा दी और फिर दूसरों की। पुलिस ने महिला की पहचान कर ली है। पुलिस ने बताया कि इसका खुलासा उसके पति इश्तियाक ने किया है। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आसमां, इश्तियाक, बेटा आदिल समेत परिवार के पांच लोगों पर सदर बाजार थाने में पहले भी शराब सप्लाई करने के मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut bawal: big disclosures have been made in Bawal case and the liquor mafia has told the truth
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला

दहशत में पांच परिवार, बवालियों से खतरा
आगजनी और बवाल के बाद भूसा मंडी दहशत में है। शनिवार को पुलिस अधिकारियों को फोन कर पांच परिवारों ने बवालियों से खतरा बताया। शोर मचाया कि बवाली उनके घरों में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। जानकारी लगते ही इन परिवारों की सुरक्षा में पुलिस तैनात कर दी गई।

विज्ञापन
Meerut bawal: big disclosures have been made in Bawal case and the liquor mafia has told the truth
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला

भूसा मंडी के बवाल को चार दिन बीत चुके हैं। लेकिन स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी है। लोगों को वहां से निकलते हुए डर लगता है। शनिवार दोपहर भूसा मंडी में रहने वाले पांच बड़े व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों को फोन कर कहा कि उनके परिवार असुरक्षित हैं। बवाली उनके घर के आसपास घूम रहे हैं। उनको डर है कि कहीं बवाली उनके घर में न घुस जाएं। बवाली किसी भी हद तक जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed