मेरठ में ग्यारवीं कक्षा की छात्रा से प्रेम-प्रसंग करने को लेकर इंटर के छात्र वरुण और सोपिन में तनातनी थी। छात्रा ने वरुण के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर थाने में दी। इसके बावजूद मेडिकल पुलिस गंभीर नहीं हुई। नतीजा बुधवार को बेकसूर कार्तिक भड़ाना की हत्या हो गई।
बताया गया कि अगर पुलिस कार्रवाई कर देती तो शायद हत्या न होती। इसे लेकर ही लोगों का गुस्सा फूटा और उन्होंने वाहनों में तोड़फोड़ कर बवाल कर दिया। पुलिस के साथ भी भीड़ ने हाथापाई की।
2 of 9
छात्र की हत्या का मामला।
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि भीड़ ने एक युवक को आरोपी बताकर पीट दिया। इसके बाद माहौल गर्म हो गया था। जागृति विहार को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया।
3 of 9
छात्र की हत्या का मामला।
- फोटो : amar ujala
बुधवार शाम चार बजे कार्तिक अपने दोस्त उज्ज्वल के मामा के बेटे की सगाई में जाने के लिए तैयार हो रहा था। उसके मोबाइल पर दूसरे दोस्त उमंग की कॉल आ गई और कहा कि मुझे भी कार्यक्रम में जाना है। वह उसे जागृति विहार स्थित बीडीएस स्कूल के पास से ले ले।
4 of 9
वाहनों में तोड़फोड़।
- फोटो : amar ujala
कार्तिक अपने दोस्त के साथ कार में सोमदत्त विहार गेट पर पहुंचा, जहां वरुण ने भाई तरुण सहित अन्य छात्रों ने साथ मिलकर उनकी गाड़ी पर हमला बोल दिया, गाड़ी में तीन युवक बैठ थे। वरुण और तरुण ने कार्तिक पर चाकू से ताबड़तोड़ सिर, पेट और सीने पर आठ वार किए।
5 of 9
छात्र का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
लहूलुहान होकर कार्तिक जमीन पर गिर गया। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। कार्तिक को उसके दोस्त निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 4:20 बजे कार्तिक के दोस्त और परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। वहां हंगामा शुरू हो गया।