{"_id":"63c83c1cc925bc2b531c7a49","slug":"former-minister-yakub-qureshi-has-been-kept-in-the-high-security-barrack-in-sonbhadra-jail-2023-01-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Meerut: हाई सिक्योरिटी बैरक में याकूब कुरैशी, परिवार ने जताया खतरा, आज वीडियो कांफ्रेंसिंग से हो सकती है पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: हाई सिक्योरिटी बैरक में याकूब कुरैशी, परिवार ने जताया खतरा, आज वीडियो कांफ्रेंसिंग से हो सकती है पेशी
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 19 Jan 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस हिरासत में याकूब कुरैशी और बेटा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी और उनके दोनों बेटों को कोसों दूर जेल में शिफ्ट करने के बाद मेरठ पुलिस-प्रशासन ने उनकी पेशी के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि तीनों की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हो सकती है। उनको हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। पूर्वांचल के बदमाशों के बीच रहने पर याकूब के परिवार ने खतरा जताया है।
पुलिस का कहना है कि जेल प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा में तीनों को रखा है। वहीं, कार्टूनिस्ट प्रकरण में याकूब के खिलाफ बी-वारंट लेने के लिए पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में अर्जी लगाई। बृहस्पतिवार को सुनवाई होनी तय हुई है।
2 of 5
याकूब कुरैशी गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
सोनभद्र जेल में याकूब कुरैशी, सिद्धार्थनगर में फिरोज, बलरामपुर में इमरान कुरैशी को शिफ्ट किया गया है। एसपी बलरामपुर केशव कुमार का कहना है कि इमरान को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। बलरामपुर जेल में फतेहगढ़ के शातिर विपुल राठौर सहित कई अपराधी हैं। इमरान को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।
3 of 5
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, सिद्धार्थनगर जेल के अधीक्षक अभिषेक चौधरी ने बताया कि फिरोज को भी हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। सिद्धार्थनगर जेल में कुख्यात योगेश भदौड़ा सहित कई अपराधी बंद हैं। सोनभद्र जेल में याकूब कुरैशी को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। तबीयत खराब होने के चलते जेल परिसर स्थित अस्पताल में याकूब का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, तीनों को दूरदराज जेल में शिफ्ट कर दिया है। उनकी पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा कराए जाने की बात कही है। याकूब के अधिवक्ता हरिओम शर्मा का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी कराई जाएगी। 21 जनवरी, 2022 को गैंगस्टर के मामले में जमानत के लिए कोर्ट में सुनवाई होनी है। उसमें तीनों पिता-पुत्र को कोर्ट में पेश नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, दूसरी ओर याकूब कुरैशी को कार्टूनिस्ट प्रकरण में बी-वारंट पर लेने के लिए अर्जी लगाई है। देहलीगेट थाने में तैनात विवेचक गजेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को बी-वारंट की अर्जी पर सुनवाई होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।