मेरठ के गंगानगर में मवाना रोड स्थित अमन विहार कॉलोनी में मंगलवार सुबह 5.10 बजे दो कारों में आए आठ बदमाशों ने सपा कार्यकर्ता श्रवण चौधरी के घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने श्रवण और उनके पुत्र-पुत्रवधू को बंधक बनाकर पीटा और करीब 30 लाख रुपये की डकैती डाली।
बदमाश यहां से नौ लाख रुपये, जेवरात सहित अन्य सामान लूटकर ले गए। बाद में परिवार को धमकी देकर चले गए। घटना का पता चलने के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने हंगामा कर आक्रोश जताया। एसएसपी सहित कई थानों की फोर्स पहुंची। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने के बाद तीन लोग शक के आधार पर हिरासत में लिए गए।
यह भी पढ़ें: Meerut: निर्माणाधीन साइट पर बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन का टावर गिरने से दो मजदूरों की मौत, कई घायल
रजपुरा गांव निवासी श्रवण चौधरी की मवाना रोड पर सीमेंट की दुकान है। दुकान के पास जेपी स्कूल के सामने अमन विहार कॉलोनी में श्रवण का मकान है। घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर रजपुरा पुलिस चौकी है।
2 of 6
सपा नेता के घर में डकैती
- फोटो : अमर उजाला
श्रवण, उनके पुत्र कुलदीप उर्फ छोटू, पुत्रवधू अनु रात में सो रहे थे। मंगलवार सुबह आठ बदमाश उनके घर में घुस गए। उन्होंने पहले श्रवण को बंधक बनाकर पीटा, फिर ऊपरी मंजिल के कमरे में लगी कुंडी बजाई। बदमाशों ने कहा कि उनके पिता को हार्टअटैक आया है। कुलदीप ने दरवाजा खोल दिया। उसके बाद तीनों को बदमाशों ने बंधक बनाकर पूरा मकान खंगाला।
3 of 6
छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बदमाश मकान में रखे 9.10 लाख रुपये, सोने और चांदी के आभूषणों सहित अन्य सामान लूटकर ले गए। बदमाशों ने श्रवण से उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर भी मांगी, लेकिन वह उन्होंने नहीं दी। बाद में बदमाश धमकी देकर बाहर से कुंडी लगाकर चले गए।
4 of 6
बदमाशों की पिटाई से घायल पीड़ित श्रवण
- फोटो : अमर उजाला
किसी तरह बंधन मुक्त होने के बाद श्रवण चौधरी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। बाद में परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। इसमें पता चला कि बदमाश दो कार से आए थे। डकैती का गंगानगर थाने में मुकदमा दर्ज हो गया।
5 of 6
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक यह वारदात पुलिस थाने से कुछ ही दूरी पर हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। आरोपियों की तलाश जारी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी जा रही है।