फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सामूहिक हत्याकांड मेरठ: 10 वर्ष बाद फिर हुबहू वारदात, क्षेत्र-गली-घटनाक्रम वही, बस बदले तो किरदार; कातिल करीबी

Fri, 10 Jan 2025 09:12 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 10 Jan 2025 09:12 AM IST
सार

मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई।10 वर्ष पहले भी ऐसी ही वारदात यहां हुई थी। पढ़ें क्या है वारदात की पूरी कहानी।

विज्ञापन
Mass murder Meerut: fulfills Last wish, drugged, then family slit to death, murderer close
इस तरह बेड पर मिले शव। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में 10 साल बाद सुहेल गार्डन में फिर से सामूहिक हत्याकांड हुआ है। गली भी वही है, घटनाक्रम भी वैसा ही हुआ, बस किरदार बदल गए। कातिलों ने बिल्कुल वारदात का दोहराव किया है।



पहले दंपती और फिर बच्चों की हत्या
शातिर दिमाग से कातिल मोईन और उसके परिवार की हत्या करके आसानी से भाग गए। अंदेशा है कि कातिलों ने खाने में परिवार को नशीला पदार्थ खिलाया और फिर मौत की नींद सुला दिया। अंदेशा है कि बदमाशों ने पहले मोईन, फिर पत्नी और बच्चों को मार डाला।

Mass murder Meerut: fulfills Last wish, drugged, then family slit to death, murderer close
मृतका आसमा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

10 वर्ष बाद क्षेत्र में दोहराई गई वारदात, महिला व चार बच्चों की हुई थी हत्या
खतौली निवासी नावेद की पत्नी रुखसाना अपने चार बच्चों के साथ सुहेल गार्डन में आकर रहने लगी थी। 25 जनवरी 2015 को बदमाशों ने महिला और उसके चारों बच्चों की नृशंस हत्या कर दी थी। रुखसाना के भांजे नईम उर्फ मीम और उसके दोस्त मोहसिन को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया। नरसंहार की वजह रुखसाना की बड़ी बेटी से दोस्त का एकतरफा प्यार था। खुलासा हुआ था कि रुखसाना और उसके बच्चों को आरोपियों ने रात में ही खाने की फरमाइश पूछी। आखिरी इच्छा पूरी की, खानी में नशीला पदार्थ खिलाया और फिर मौत की नींद सुलाया था।

Mass murder Meerut: fulfills Last wish, drugged, then family slit to death, murderer close
माैके पर बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

ठीक 10 साल बाद फिर से सुहेल गार्डन में ऐसी ही खौफनाक वारदात
ठीक 10 साल बाद फिर से सुहेल गार्डन में ऐसी ही खौफनाक वारदात को दोहराया गया। इसमें बदमाशों ने राजमिस्त्री मोईन और उसके परिवार को बेरहमी से मारा है। अंदेशा है कि राजमिस्त्री मोईन ने बुधवार शाम अपने मकान में लिंटर डालकर लड्डू बांटकर खुशी मनाई थी। इस खुशी में मोईन के साथ कौन-कौन था, कहीं कातिल ने पहले मोईन और उसके परिवार को खाने में कुछ नशीला पदार्थ खिलाकर वारदात को अंजाम दिया है। इस सामूहिक हत्याकांड के कातिल पकड़े जाएंगे तो फिर से बड़ा ऐसा ही खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mass murder Meerut: fulfills Last wish, drugged, then family slit to death, murderer close
मृतकों के घर पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

मासूम बेटियों का क्या कसूर?
सामूहिक हत्याकांड का कारण कुछ भी हो, लेकिन मोईन की मासूम बेटियां का कसूर है। इस बच्चियों की आवाज सुनने वाला कोई नहीं था। आरोपियों ने पहले सिर पर प्रहार किया और फिर गला काटा। घर में खून ही खून था। पुलिस ने क्राइम सीन के दौरान मकान में सामान की जांच की। बताया गया कि पांच नशीली गोलियां भी मिली है, हालांकि अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं है।

विज्ञापन
Mass murder Meerut: fulfills Last wish, drugged, then family slit to death, murderer close
माैके पर माैजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

बदमाशों की तलाश शुरू, करीबियों की कुंडली खंगाली
पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पूछताछ के लिए मोईन के भाइयों को भी पुलिस ने थाने बुलाया है। देर रात तक पुलिस ने 10 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। अभी तक सामूहिक हत्याकांड के आरोपियों का कोई सुराग पुलिस को नहीं लगा है। आसपास के लोगों से मोईन के पास आने जाने वाले लोगों के बारे में जानकारी ली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed