फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut Murder News: एक साथ उठेंगे 5 जनाजे, हत्यारों ने एक वर्ष की मासूम को भी नहीं बख्शा, चाची ने खोले कई राज

Fri, 10 Jan 2025 08:39 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 10 Jan 2025 08:39 AM IST
सार

Mass Murder in Meerut: मेरठ में पांच हत्याओं के बाद आज एक ही परिवार के पांच जनाजे एकसाथ उठेंगे। मृतका आसमा का भाई शफीक इस वारदात की जानकारी लगते ही बदहवास लिसाड़ीगेट पहुंचा, वहीं जांच पड़ताल में बच्चों की चाचाी ने कई नई बातें बताईं।

विज्ञापन
Five Murder in Meerut including one year old girl, five funerals takes place together today
मेरठ में पांच लोगों की हत्या - फोटो : अमर उजाला

Five Murder in Meerut: पांच लोगों की सामूहिक हत्या से गुरुवार देर रात क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आज एक ही परिवार के पांच जनाने घर से उठेंगे। इस हत्याकांड को बेहद ही क्रूरता से अंजाम दिया गया था। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के 15 फुटा रोड पर मोईन व उसके परिवार का शव बेड के अंदर पड़ा हुआ मिला।



इस दौरान घर के मुख्य दरवाजे का ताला लगा हुआ था। देवरानी नजराना ने बताया कि वह बुधवार शाम बच्चों से मिली थी। छोटी बेटी एक अलीजबा की तबीयत खराब थी। एक चिकित्सक से उपचार चल रहा था।

Five Murder in Meerut including one year old girl, five funerals takes place together today
बेड में मिले पांच लोगों के शव - फोटो : अमर उजाला

मूल रूप से रुड़की का रहने वाला था परिवार
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के 15 फुटा रोड निवासी नजराना ने बताया कि आसमा उसकी जेठानी थी। उसके जेठ मूल रूप से रुड़की के पुसाना गांव के रहने वाले थे। जेठ की शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व हापुड़ निवासी आसमा से हुई थी। गांव की जमीन बेचकर उन्होंने लगभग एक साल पूर्व 15 फुटा रोड पर प्लॉट लिया था। लगभग डेढ़ महीना पूर्व ही उन्होंने मकान बनाना शुरू किया था। पड़ोस में ही उनके मकान पर कुछ दिन पूर्व लेंटर डला था।

Five Murder in Meerut including one year old girl, five funerals takes place together today
माैके पर माैजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को परिवार से मिली थी नजराना
परिवार में बड़ी बेटी नौ वर्षीय अक्शा, तीन वर्षीय अजीजा व छोटी बेटी एक वर्षीय बेटी अलीजबा थी। नजराना के अनुसार बुधवार शाम वह परिवार के पास हाल-चाल जानने के लिए गई थी और फिर लाैट आई। इस दौरान सभी बच्चे खुश नजर आ रहे थे। लगभग आधा घंटा परिवार के पास रहने के बाद वह घर आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Five Murder in Meerut including one year old girl, five funerals takes place together today
माैके पर बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

अचानक घर पर ताला लगा देख ठनका माथा
गुरुवार सुबह उठी तो देखा कि मकान पर ताला लगा हुआ है। जब देर शाम तक मकान का ताला नहीं खुला तो परिजनों को चिंता हुई थी। जिसके बाद परिजनों ने छत से जाकर देखा तो घर के अंदर लाशे बिखरी हुई थी। अंदर का नजारा देखकर परिजनों के होश उड़ गए थे।

  
विज्ञापन
Five Murder in Meerut including one year old girl, five funerals takes place together today
माैके पर बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

परिवार के 20 लोगों से पूछताछ
परिवार के शव पोस्टमार्टम पर भेजने के बाद पुलिस ने मोईन के 20 परिवार के लोगों से पूछताछ की है। मकान निर्माण के साथ-साथ मोईन ने लिसाड़ीगेट में एक प्लॉट भी खरीदा था। जिसको लेकर परिवार के बीच विवाद भी हुआ था।

पुलिस का अंदेशा कि परिवारिक विवाद में हत्या का कारण हो सकता है। देर रात पुलिस ने पांचों शव के पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। मेडिकल, लिसाड़ीगेट, लोहियानगर व नौचंदी थाना पुलिस की ड्यूटी लगा दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed