यूपी के मेरठ के सरूरपुर थाना इलाके के भूनी गांव में रविवार देर रात राजमिस्त्री की हत्या कर दी। ईंट से सिर पर वार कर बेरहमी से हत्या की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार, मेरठ के सरूरपुर थाना इलाके के भूनी गांव में रविवार देर रात राजमिस्त्री पवन (29) पुत्र वेद प्रकाश को गांव के ही सोनू त्यागी उर्फ मोतीलाल ने ईंट से 15 सेकंड में 18 वार कर मार डाला। निर्माण सामग्री न खरीदने पर की गई ये वारदात सीसीटीवी फुटेज में दिख रही है।
पुलिस ने हत्या, एससी-एसटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार शाम मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव लाया गया तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने प्रदर्शन कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
2 of 8
मृतक पवन का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतक के भाई अमित ने बताया कि रविवार को दिन में पवन का सोनू त्यागी से विवाद हुआ था। पवन मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित कंपोजिट विद्यालय में निर्माण कार्य कर रहा था। पवन पहले निर्माण कार्य के लिए सोनू त्यागी व उसके भाई विक्की उर्फ विकास की दुकान से रोड़ी, डस्ट व सीमेंट आदि खरीदता था लेकिन कुछ दिन से उसने कहीं और से यह सामान लेन शुरू कर दिया था।
3 of 8
सीसीटीवी में कैद हत्या करता आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डेयरी के चबूतरे पर सो रहा था पवन
इस बात से नाराज होकर आरोपी का भाई विक्की उर्फ विकास वहां आया और गाली-गलौज करने लगा। तभी आरोपी सोनू भी वहां आ गया और अंजाम भुगतने की धमकी देकर चला गया। रविवार रात पवन घर के बाहर के डेयरी के चबूतरे पर सो रहा था।
4 of 8
सीसीटीवी में कैद आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रात लगभग दो बजे आरोपी वहां आया। आरोपी ने डेयरी के पास रखी एक ईंट उठा ली। इसके बाद आरोपी ने पवन के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार किए। इससे पवन की मौके पर ही मौत हो गई।
5 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दम तोड़ने तक वार करता रहा आरोपी
पुलिस ने डीवीआर और फुटेज कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी सोनू तब तक वार करता रहा जब तक पवन ने दम नहीं तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी सोनू त्यागी को सोमवार सुबह कदम पब्लिक स्कूल के पास बंबे के किनारे स्थित खेत से गिरफ्तार कर लिया।