{"_id":"60b272220b77290cdb26b06b","slug":"martyr-shreyansh-kaushik-meerut-jawan-martyred-in-sikkim-while-deployed-at-fifteen-thousand-of-hight","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शहादत को सलाम : सिक्किम में शहीद हुआ मेरठ का लाल, पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहादत को सलाम : सिक्किम में शहीद हुआ मेरठ का लाल, पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 30 May 2021 09:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
martyr Cpt. shreyansh sharma
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तरी सिक्किम की 15 हजार फीट की चोटी पर देश की रक्षा कर रहे मेरठ के मटौर निवासी कैप्टन श्रेयांश कश्यप शहीद हो गए। वर्ष 2019 में 108 इंजीनियर रेजीमेंट की बॉम्बे सैपियर्स में उन्हें आठ जून 2019 को पहली तैनाती मिली थी।
शनिवार देर रात उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास पर पहुंचा, जहां रविवार सुबह उनके पैतृक गांव मटौर में पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं मौके पर सैंकड़ों की संख्या में लोग शहीद के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।
2 of 5
अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जमा हुए लोग
- फोटो : amar ujala
इसके बाद वह उत्तरी सिक्किम में 27 एमटीएन डिव में तैनात थे। अधिक ऊंचाई पर निगरानी के वक्त ही उनके सीने में दर्द की शिकायत होने लगी। इसके तुरंत बाद ही उन्हें उल्टियां शुरू होने लगी। कैप्टन श्रेयांश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
3 of 5
कैप्टन श्रेयांस कश्यप शहीद
- फोटो : amar ujala
सेना की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान के अनुसार उनके परिवार में पिता शिव गोविंद सिंह, माता सीमा सिंह, बहन सृष्टि और भाई शिवांश हैं। उनके शहीद होने पर बॉम्बे सैपियर्स ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचने पर मौके पर जमा लोग
- फोटो : amar ujala
पश्चिमी यूपी सब एरिया के प्रवक्ता ने बताया कि शहीद श्रेयांश कश्यप का पार्थिव शरीर शनिवार देर रात उनके पैतृक आवास पर पहुंचा। शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। युवा शहीद श्रेयांश कश्यप अमर रहे के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
शहीद बेटे का पार्थिव शरीर को देखकर विलाप करती शहीद की मां व बहनें
- फोटो : amar ujala
ग्रामीणों का कहना है कि कैप्टन श्रेयांश बेहत हसमुख और अच्छे स्वाभाव के थे। उन्होंने 15 हजार फीट की उंचाई पर देश की रक्षा करते हुए शहादत पाई है। पूरा गांव उन्हें अंतिम सलामी देने पहुंचा है। वहीं, जवान की शहादत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।