फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद की अंत्येष्टि में लोगों से ज्यादा उमड़ा भावनाओं का सैलाब, देखें तस्वीरें

Mon, 24 Jul 2017 09:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवबंद, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ देवबंद, सहारनपुर Updated Mon, 24 Jul 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
martyr Jayadrath funeral ceremony the villagers did the salutation, see photos
शहीद सैनिक को अंतिम विदाई देते अधिकारी

शहीद सैनिक का पार्थिव शरीर उसके गांव भगवानपुर‌ जिला सहारनपुर पहुंच गया। प्रदेश के मंत्री सुरेश राणा सहित कई लोग सुबह ही वहां पहुंच गए थे। तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर जैसे से सेना के वाहन से लाया गया तो वहां मौजूद लोग फफक पड़े। शहीद जयद्रथ की अंतिम यात्रा में उमड़े हजारों लोगों ने सलाम किया। इस दौरान 'जब तक सूरज चांद रहेगा जयद्रथ तेरा नाम रहेगा' और पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद के जमकर नारे लगे। वहीं गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने राज्य सरकार की तरफ से शहीद के परिवार को 25 लाख की मदद देने का एलान किया।

martyr Jayadrath funeral ceremony the villagers did the salutation, see photos
शहीद सैनिक को अंतिम विदाई देते अधिकारी

श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में रिमाउंट डिपोर्ट एवं ट्रेनिगं स्कूल के कमांडेंट, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, डीआईजी केएस ईमेनुअल, डीएम पीके पांडेय, एसएसपी बललू कुमार आदि शामिल रहे। जनप्रतिनिधियों में राज्य मंत्री सुरेश राणा, सांसद राघव लखन पाल शर्मा, मंत्री धर्म सिंह सैनी, कुंवर बिर्जेश सिंह, देवेंद्र, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, महावीर राणा समेत जसवंत सैनी मौजूद रहे।

martyr Jayadrath funeral ceremony the villagers did the salutation, see photos
देश पर कुर्बान हुए जांबाज को किया सलाम

लाइन ऑफ कंट्रोल पर सुंदरबनी सेक्टर में शनिवार को पाकिस्तानी गोलाबारी में शहीद जवान जयद्रथ की पत्नी ममता ने कहा कि पाकिस्तान से उसे अपने पति की शहादत का बदला चाहिए। देर रात से बिलखते-बिलखते उसकी आंखों के आंसू सूख चुके थे। परिवार को सांत्वना देने पहुंचे जिलाधिकारी पीके पांडेय से वह बार-बार यही कहती रही कि उसे कुछ नहीं सिर्फ पाकिस्तान से बदला चाहिए। कहने लगी उनका जयपुर तबादला होने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
martyr Jayadrath funeral ceremony the villagers did the salutation, see photos
देश पर कुर्बान हुए जांबाज को किया सलाम

उससे कह कर गए थे कि वह जल्दी ही लौट कर जयपुर आएंगे। इंतजार करना, लेकिन अब कब तक वह उनका इंतजार करे, कह कर गए थे कि अब कुछ दिन की बात है फिर कोई टेंशन नहीं रहेगी। जयपुर में आराम से रहेंगे, अब तक तो समय नहीं मिल पाया था, लेकिन सब कुछ खत्म हो गया। उसका अब दुनिया में कोई नहीं रहा।

विज्ञापन
martyr Jayadrath funeral ceremony the villagers did the salutation, see photos
शहीद सैनिक को आखिरी सलाम

कहां जाएगी वह, अब उसका कौन सहारा होगा। वह तो बर्बाद हो गई। ममता का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। उसकी चचेरी बहनें पारुल और आरती तो रोते-रोते बार-बार बेसुध हो रहीं थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed