फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कबाड़ियों को लूटकर करोड़पति बने कई पुलिसवाले, वायरल हुए थे मौज-मस्ती के फोटो, अब खुलेंगे राज

Sat, 24 Oct 2020 12:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 24 Oct 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
Many policemen have become millionaires with the help of kabadi in Meerut
लाल घेरे में वांटेड - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में लंबे समय से सोतीगंज में चोरी-लूट के वाहन कटते हैं, ये सब जानते हैं। हाजी गल्ला, मन्नू, राहुल काला, गद्दू, इकबाल, जावेद सहित 52 कबाड़ी अब करोड़पति है। हैरानी की बात तो यह है कि उक्त कबाड़ियों से दोस्ती कर उन्हें ही लूटकर कई पुलिसवाले भी करोड़पति बन गए।

Many policemen have become millionaires with the help of kabadi in Meerut
आरोपी वांटेड - फोटो : अमर उजाला

सोतीगंज पर शिकंजा कसने के लिए सदर पुलिस चोरी और लूट के वाहन काटने वाले कबाड़ियों की कुंडली खंगाल रही है। सांसद राजेंद्र अग्रवाल की चिट्ठी के बाद पुलिस प्रशासन में खलबली मची है। लेकिन इस बार भी कार्रवाई होगी या नहीं, यह बड़ा सवाल है। सब जानते हैं कि सोतीगंज में चोरी और लूट के वाहन काटकर कबाड़ी करोड़पति बन गए। कई कबाड़ी ने तो इस धंधे को छोड़कर दूसरा बिजनेस भी खड़ा कर लिया। 

Many policemen have become millionaires with the help of kabadi in Meerut
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस का दावा है कि सोतीगंज में कई शातिर कबाड़ी छूट भैया के कंधे पर तीर चला कर अपना धंधा कर रहे हैं। सोतीगंज में शायद ही ऐसा कोई कबाड़ी हो, जिसकी दोस्ती पुलिस से न हो। पुलिस वालों ने भी सोतीगंज के कबाड़ियों को खूब लूटा और वे भी करोड़पति बन गए। ये पुलिस वाले इन कबाड़ियों के पैसों से विदेश तक घूमने जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Many policemen have become millionaires with the help of kabadi in Meerut
आरोपी वांटेड - फोटो : अमर उजाला

कबाड़ी के पैसे से पहनते ब्रांडेड सूट 
आबूलेन, बांबे बाजार में शायद ही ऐसी कोई दुकान हो, जिस पर कबाड़ियों का उधार न चलता हो। इन दुकानों पर दागी पुलिस वाले जाते हैं और कबाड़ी के नाम से ब्रांडेड सूट बूट लेकर चले जाते हैं। यही वजह कि सदर थाने में एक बार पोस्टिंग होने के बाद सभी ब्रांडेड सूट बूट पहनना सीख जाते हैं। थाने से हटने के बाद भी दोस्ती बरकरार रहती है। 

विज्ञापन
Many policemen have become millionaires with the help of kabadi in Meerut
पुलिस ने सोतीगंज में लगवाए सीसीटीवी कैमरे - फोटो : अमर उजाला

अकूत संपत्ति का कैसे खुलेगा राज
चोरी और लूट की गाड़ियां काटने वालों के पास अकूत संपत्ति है। सोतीगंज के अलावा दूसरी जगह पर उनकी आलीशान कोठी भी है। पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों को भी इसकी जानकारी है। इन कबाड़ियों पर कार्रवाई हो तो कैसे। जबकि इन कबाड़ियों पर 20-20 से ज्यादा मुकदमा दर्ज हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed