फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गैस सिलिंडरों में लगी भीषण आग, धमाकों से दहल उठा घंटाघर, देखें ये 10 तस्वीरें

Tue, 30 Apr 2019 03:16 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 30 Apr 2019 03:16 AM IST
विज्ञापन
Many cylinder blast in Ghantaghar at Meerut and see photos
गैस सिलिंडर में आग लगी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में अतिसंवेदनशील घंटाघर के सटे घने इलाके बनबटान मोहल्ले में सोमवार दोपहर गैस रिफलिंग के दौरान भीषण आग लग गई। आग लगते ही भगदड़ मच गई और धमाकों के साथ सिलिंडर फटने लगे। पूरा क्षेत्र धमाकों से दहल गया। आनन-फानन में आसपास के घर खाली कराए गए। सूचना के करीब 20 मिनट बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आक्रोशित लोगों का कहना है कि गैस रिफिलिंग को लेकर कई बार शिकायतें कीं। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

Many cylinder blast in Ghantaghar at Meerut and see photos
गैस सिलिंडर में आग लगी - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली थानाक्षेत्र के जत्तीवाड़ा निवासी प्रमोद बंसल का अख्तर मस्जिद के पीछे बनबटान मोहल्ले में काफी पुराना प्रोविजन स्टोर है। पड़ोस में उनके भाई सुशील, प्रमोद बंसल की दुकानें हैं। पुलिस के मुताबिक प्रोविजन स्टोर के प्रथम तल पर कई वर्षों से गैस रिफिलिंग का काम चल रहा था। सोमवार दोपहर भी वहां रिफिलिंग हो रही थी। तभी एक सिलिंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से प्रदीप बंसल के हाथ झुलस गए। यह देख उसके साथ मौजूद एक युवक वहां से चिल्लाता हुआ भागा। इसका पता चलने पर शोर मच गया। जैसे ही उन्हें पता चला कि सिलिंडरों में आग लग गई है, तो जान बचाने के लिए ऊपर से कूद गया। इसी बीच प्रमोद बंसल भी बाहर आ गए। तभी एक के बाद एक तीन सिलिंडर धमाके के साथ फट गए। जिससे पूरा इलाका धमाकों से दहल गया। भगदड़ मच गई और आग फैलती चली गई।

Many cylinder blast in Ghantaghar at Meerut and see photos
मौके पर इकट्ठा हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

45 सिलिंडर कब्जे में, छह सिलिंडर फटे
आग की सूचना पाकर एफएसओ संजीव कुमार दमकल की कई गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने मौके से करीब 45 सिलिंडर कब्जे में लिए हैं। छह सिलिंडर फटे। जिनमें तीन सिलिंडरों के अवशेष दमकल कर्मियों ने बरामद करना बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Many cylinder blast in Ghantaghar at Meerut and see photos
गैस सिलेंडरों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

लोगों ने दिखाया साहस, नालों में डाले सिलिंडर
सिलिंडरों में आग की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गयी और उन्होंने आसपास के घर खाली करा लिए। इसके बाद दमकल की गाड़ियां वहां पहुंच गयी। फायर कर्मियों ने आग बुझानी शुरू की और लोगों ने साहस दिखाकर सिलिंडर बाहर नालों में डाल दिए। करीब 20 ऐसे सिलिंडर आसपास के नालों में डाल दिए गए, जो लीक हो रहे थे।

विज्ञापन
Many cylinder blast in Ghantaghar at Meerut and see photos
गैस सिलिंडरों में आग लगी - फोटो : अमर उजाला

दहशत में रहे लोग
गैस रिफिलिंग की दुकान के पीछे बने घरों से परिवारों को किसी तरह बाहर लाया गया। धमाके होने और आग लगती देख महिलाएं दहशत में आ गईं। उन्हें किसी तरह वहां से दूसरे स्थान पर भेजा गया। काफी देर तक क्षेत्र के लोग सहमे रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed