फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यमुना नदी में समाया परिवार, 19 मौतों के बाद फिर पसरा गांव में मातम, देखें ये तस्वीरें

Mon, 29 Apr 2019 09:45 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 29 Apr 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
A family drowned in Yamuna river in Baghpat and Police and NDRF team is engaged in rescue mission
घटना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

काठा नाव हादसे का दर्द अभी बागपत भूला भी नहीं है कि सोमवार को मवी कलां गांव के सामने फिर हादसा हुआ। भैंसा- बुग्गी यमुना नदी के बीच तेज बहाव में फंसकर पलट गई। इससे एक ही परिवार के चार सदस्य डूब गए। पिता-पुत्र ने किसी तरह तैरकर जान बचा ली। जबकि एमए की छात्रा और उसकी मां नदी में समा गई। नदी में डूबने से भैंसे की मौत हो गई। यहां खेतों तक जाना फिर किसानों के लिए मुसीबत बन गया।

A family drowned in Yamuna river in Baghpat and Police and NDRF team is engaged in rescue mission
पीड़ित परिजन - फोटो : अमर उजाला

हादसे की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम और एसपी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एनडीआरएफ की टीम ने पहुंचकर नदी में मां-बेटी की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया। स्थानीय गोताखोर भी नदी में दोनों की तलाश कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बुग्गी व भैंसें के शव को बाहर निकाला।

A family drowned in Yamuna river in Baghpat and Police and NDRF team is engaged in rescue mission
यमुना नदी में समाया परिवार - फोटो : अमर उजाला

काठा गांव निवासी 65 वर्षीय किसान सहेंद्र की यमुना नदी के पार पांच बीघा कृषि भूमि है। जिसमें गन्ने की फसल खड़ी हुई है। सोमवार को सुबह करीब छह बजे  ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के पुल के पास से यमुना नदी पार करने लगे तो पानी का बहाव तेज होने के कारण भैंसा- बुग्गी नदी में पलट गई। बुग्गी में सवार किसान सहेंद्र, उसकी पत्नी राजबीरी (50), बेटी कोमल (20), दिव्यांग बेटा नीटू (30) नदी में डूब गए। किसान सहेंद्र और उसके बेटे नीटू ने तैरकर अपनी जान बचा ली, लेकिन मां-बेटी नदी में समा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
A family drowned in Yamuna river in Baghpat and Police and NDRF team is engaged in rescue mission
यमुना नदी - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद नदी किनारे ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस गोताखोरों के साथ पहुंची। मां-बेटी की तलाश कराई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया। टीम ने यमुना नदी में कई किमी तक मोटर बोट से मां-बेटी की तलाश की। शाम तक भी उनका कुछ पता नहीं चल सका था।

विज्ञापन
A family drowned in Yamuna river in Baghpat and Police and NDRF team is engaged in rescue mission
अधिकारियों को जानकारी देते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

वहीं डीएम पवन कुमार और एसपी शैलेश कुमार पांडेय भी पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से भैंसें के शव व बोगी को नदी से बाहर निकलवाया। एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि यमुना नदी में मां-बेटी की तलाश कराई जा रही है। एनडीआरएफ टीम के साथ पुलिस भी लगी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed