उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में एक खौफनाक वारदात हो गई। बड़ौत निवासी नीलम ने शायद ही यह सोचा होगा कि पति से मामूली विवाद उसे मौत के मुहाने तक ले जाएगा। रविवार को मामूली विवाद के बाद उसके पति ने उसकी हैंडपंप के हत्थे से वार कर बेरहमी से हत्या कर डाली। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के भाई ने आरोपी जीजा के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज कराई है। आगे तस्वीरों में जानें, आखिर कैसे सात जन्म तक साथ निभाने वाले पति ने ही ले ली पत्नी की जान-
पत्नी को दी ऐसी खौफनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग, देखिए वारदात की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत के वाजिदपुर गांव निवासी धीरज ने मामूली बात पर अपने हाथ पत्नी के खून से रंग लिए। रविवार को सुबह घरेलू कलह के चलते उसका पत्नी नीलम से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि धीरज ने आंगन में लगे नलकूप का हत्था उखाड़ लिया और पत्नी की और दौड़ पड़ा। नीलम कुछ समझ पाती इससे पहले ही पति धीरज ने उस पर नलकूप के हत्थे से ताबड़तोड़ वार कर डाले, नीलम खून से लथपथ बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई।
पड़ोसी चीख पुकार सुनकर मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। हैवान बना पति नलकूप का हत्था हाथ में लिए आंगन में नीलम के शव के पास खड़ा था। वारदात को देखकर वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए, उन्होंने देर न करते हुए धीरज को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया और मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में नीलम के भाई बोबी निवासी छपरौली ने जीजा धीरज के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।
बताया कि पांच साल पहले धीरज और नीलम की शादी हुई थी। दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। धीरज ट्रैक्टर से मजदूरी करने का काम करता था। इंस्पेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि आरोपी धीरज को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/