फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी को दी ऐसी खौफनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग, देखिए वारदात की तस्वीरें

Tue, 02 Feb 2021 12:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 02 Feb 2021 12:26 PM IST
विज्ञापन
Man murder his wife by attacking with hand pump handle in Baghpat
मृतका का फाइल फोटो, मौके पर मौजूद पुलिस व परिजन - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में एक खौफनाक वारदात हो गई। बड़ौत निवासी नीलम ने शायद ही यह सोचा होगा कि पति से मामूली विवाद उसे मौत के मुहाने तक ले जाएगा। रविवार को मामूली विवाद के बाद उसके पति ने उसकी हैंडपंप के हत्थे से वार कर बेरहमी से हत्या कर डाली। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के भाई ने आरोपी जीजा के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज कराई है। आगे तस्वीरों में जानें, आखिर कैसे सात जन्म तक साथ निभाने वाले पति ने ही ले ली पत्नी की जान-

Man murder his wife by attacking with hand pump handle in Baghpat
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बड़ौत के वाजिदपुर गांव निवासी धीरज ने मामूली बात पर अपने हाथ पत्नी के खून से रंग लिए। रविवार को सुबह घरेलू कलह के चलते उसका पत्नी नीलम से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि धीरज ने आंगन में लगे नलकूप का हत्था उखाड़ लिया और पत्नी की और दौड़ पड़ा। नीलम कुछ समझ पाती इससे पहले ही पति धीरज ने उस पर नलकूप के हत्थे से ताबड़तोड़ वार कर डाले, नीलम खून से लथपथ बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई।

Man murder his wife by attacking with hand pump handle in Baghpat
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

पड़ोसी चीख पुकार सुनकर मौके पर दौड़े, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। हैवान बना पति नलकूप का हत्था हाथ में लिए आंगन में नीलम के शव के पास खड़ा था। वारदात को देखकर वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए, उन्होंने देर न करते हुए धीरज को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Man murder his wife by attacking with hand pump handle in Baghpat
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया और मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में नीलम के भाई बोबी निवासी छपरौली ने जीजा धीरज के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Man murder his wife by attacking with hand pump handle in Baghpat
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

बताया कि पांच साल पहले धीरज और नीलम की शादी हुई थी। दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। धीरज ट्रैक्टर से मजदूरी करने का काम करता था। इंस्पेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि आरोपी धीरज को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed