फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुबकते रहे शहीद मेजर के पिता, बोले- बेटी कैरा से किए वादे कौन पूरे करेगा केतन...

Tue, 18 Jun 2019 03:48 AM IST
कपिल kapil सचिन त्यागी, अमर उजाला, मेरठ
सचिन त्यागी, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 18 Jun 2019 03:48 AM IST
विज्ञापन
Major's father says Who will fulfill the promises made from daughter Kaira
केतन व उनकी पत्नी और बेटी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में इस परिवार के दर्द को बयां नहीं किया जा सकता। माता-पिता ने बेटा खो दिया। चंद साल पहले ही जीवन संगिनी बनी ईरा ने अपना सुहाग। पांच साल की बेटी कैरा तो अभी इस दर्द को समझ भी नहीं सकती है। केतन के पिता रविंद्र कुमार शर्मा शायद ही अब जिंदगी में कभी हंस पाएंगे। बीमार मां का क्या हाल होगा। मासूम के सवालों का जवाब ये मां क्या देगी जिसने अपना सब कुछ खो दिया है। शहीद मेजर केतन के परिवार को ताउम्र ये सवाल सालते रहेंगे। केतन की वो अंतिम बातें जिंदगी भर याद रहेंगी कि जो उन्होंने ऑपरेशन पर जाने के दौरान पिता और पत्नी से की थीं।

Major's father says Who will fulfill the promises made from daughter Kaira
केतन के पिता ढांढस बंधाते विधायक - फोटो : अमर उजाला

पिता देर रात तक सबसे यही कहते रहे कि इसकी मां को अभी कुछ मत बताना। बीमार है। सह नहीं पाएगी। मायके गई केतन की पत्नी से भी फोन पर बस यही कहा कि आ जाओ। कुछ देर खामोश रहते तो कभी सुबकने लग जाते... बिलखकर बार-बार यही कहते कि पोती कैरा से किए गए वादे कौन पूरे करेगा केतन। तुम सबसे रोज हालचाल पूछते थे। अब कौन पूछेगा केतन।

Major's father says Who will fulfill the promises made from daughter Kaira
केतन और उनकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

कंकरखेड़ा के श्रद्घापुरी निवासी रविंद्र कुमार शर्मा ने जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे। मोदी रबर फैक्टरी बंद होने के बाद उन्होंने मेरठ में रहकर बेटे केतन और बेटी मेघा को अच्छे से पढ़ाया लिखाया। बेटे की इच्छा सेना में जाने की थी। अपनी मेहनत के दम पर केतन ने सेना में अफसर बनकर पिता का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। दिल्ली की ईरा से शादी होने के बाद घर में बेटी कैरा का जन्म हुआ तो खुशियां दोगुनी हो गईं। सब कुछ तो ठीकठाक चल रहा था। 27 मई को छुट्टी पर घर आए तो सबको वक्त दिया। मां-पिता के साथ ही रिश्तेदारों से भी मिले। बिटिया की नाराजगी उसकी चीजें दिलाकर पूरी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Major's father says Who will fulfill the promises made from daughter Kaira
केतन के घर के बाहर आर्मी अफसर - फोटो : अमर उजाला

सबको खुश करके केतन जम्मू गए तो रोजाना फोन पर सबसे बातचीत का सिलसिला चलता रहा। रोजाना पत्नी, बेटी, मां, पिता से बात करके सबका हालचाल लेते थे। मां के बीमार रहने के कारण पिता से अधिकतर यही बात होती कि उनका ध्यान रखना। लेकिन सोमवार को आई इस मनहूस खबर ने सब कुछ उजाड़कर रख दिया। पिता रविंद्र कुमार ये समझ ही नहीं पा रहे हैं कि करें तो आखिर करें क्या? कैसे उसकी मां को जाकर बताएं कि तेरा लाल देश के लिए शहीद हो गया है। बहू ईरा का कैसे सामना करें। सुबकते हुए बस वह यही बड़बड़ाते रहे कि सबसे कहता था कि ध्यान रखना लेकिन खुद अपना ध्यान नहीं रखा। अब मां के बारे में कौन पूछेगा। बहू और पोती से किए वादे कौन पूरे करेगा।

विज्ञापन
Major's father says Who will fulfill the promises made from daughter Kaira
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

फिर एक लाल...ये क्या हो गया
मेजर केतन के शहीद होने की खबर सोमवार रात तक मेरठ में सोशल साइट पर वायरल होने लगी। श्रद्घापुरी में भी जिसने सुना वो उनके घर पहुंच गया। आसपास के लोगों की जुबां पर बस एक ही बात थी कि चार महीने पहले 18 फरवरी को बसा टीकरी के अजय का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर आया था। अब मेजर केतन की खबर आ गई। फिर एक लाल मेरठ का शहीद हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed