फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: पंचायत में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, बेमौत मारा गया बेगुनाह शख्स, पांच हिरासत में

Mon, 17 Jun 2019 05:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 17 Jun 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
Firing during Panchayat in Baghpat District, one died, five in custody
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद के रमाला क्षेत्र में पति और पत्नी के बीच का विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत की जा रही थी। पंचायत ने विवाद लगभग सुलझा दिया था। पंचायत ने फैसला दिया था कि सोनिया सोमवार की सुबह अपने मायके चली जाएगी, लेकिन मायके पक्ष के लोग उसी उसे रविवार को अपने साथ ही ले जाने की जिद पर अड़ गए। इसी दौरान कहासुनी के बीच फायरिंग हो गई, इस कारण पंचायत में भगदड़ मच गई। इस बीच गली में ही रहने वाला शख्स बेमौत मारा गया। आगे स्लाइड्स में जानें आखिर कैसे चंद ही मिनटों में पंचायत बन गई जंग का मैदान: -

Firing during Panchayat in Baghpat District, one died, five in custody
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

रमाला थानाक्षेेत्र के सूप गांव निवासी भूपेंद्र की शादी सोनिया के साथ हुई। दोनों के बीच शादी के बाद से विवाद चल रहा है। इस शादी से दोनों के तीन बच्चे हैं। रविवार को कई घंटे चली पंचायत में ससुराल पक्ष के लोगों ने सोनिया को भेजने पर सहमति दे दी। पंचायत का कहना था कि सोमवार सुबह सोनिया चली जाएगी, लेकिन मायके पक्ष के लोग साथ ले जाने की जिद पर अड़ गए। इसी बीच फायरिंग हो गई। गोली लगने से चार लोग घायल हो गए, इनमें मोहकम की मौत हो गई। 

Firing during Panchayat in Baghpat District, one died, five in custody
मृतक - फोटो : अमर उजाला

गली से गुजरते हुए पंचायत देखने पहुंच गया था मोहकम
गोली लगने से मोहकम की मौत हो गई। असल में पंचायत के दौरान मोहकम भी मामला जानने के लिए पहुंच गया। वह चारपाई पर बैठा हुआ था। जैसे ही फायरिंग हुई, वह चलने लगा। अचानक उसे गोली लग गई, जिस कारण उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Firing during Panchayat in Baghpat District, one died, five in custody
जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सुधीर और राजू की हालत खतरे से बाहर
सूप गांव के सुधीर और राजू की हालत खतरे से बाहर है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि दोनों को उपचार चल रहा है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने गोली चलने के बाद सोनिया और उसके मायके पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एक व्यक्ति फरार है, जिसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
Firing during Panchayat in Baghpat District, one died, five in custody
जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप
मायके पक्ष के भगत सिंह ने मीडिया के सामने कहा कि सोनिया की ससुराल के लोगों ने घेरकर हमला किया, इसमें उसे गोली लगी है। ससुराल पक्ष की तरफ से चलाई गई गोली में ही अन्य लोग घायल हुए हैं। एसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच चल रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed