फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baghpat Accident: 'किसी ने कूदकर बचाई जान तो कोई नीचे दबा', हमारे सामने गिरा मचान; चश्मदीद ने बताई पूरी कहानी

Wed, 29 Jan 2025 01:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 29 Jan 2025 01:30 PM IST
सार

बागपत के बड़ौत में गांधी मार्ग पर निर्वाण महोत्सव में मंगलवार सुबह भगवान आदिनाथ को मोक्ष कल्याणक लड्डू चढ़ाते हुए श्रद्धालुओं की भीड़ चढ़ने से मचान टूट गया। वहां नीचे गिरने व दबने से सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 15 पुलिस कर्मियों समेत 70 से ज्यादा घायल हो गए।

विज्ञापन
Baghpat Collapse Nirvana Mahotsav Some save their lives by jumping while other kept screaming while lying down
Baghpat Collapse - फोटो : अमर उजाला
बागपत में भगवान आदिनाथ के निर्वाण महोत्सव में मचान गिरने से हुए हादसे में किसी ने अचानक कूदकर जान बचाई तो कोई नीचे दबकर कराहते हुए मदद के लिए चिल्लाता रहा। आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां आए और तत्परता दिखाते हुए घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया। निर्वाण समारोह में वंश जैन समेत अन्य श्रद्धालु पूजन संघ में शामिल थे, जो सुबह से ही मचान के ऊपर बैठे हुए थे। वंश ने बताया कि मचान गिरने लगी तो माहौल समझने में देरी नहीं की। वह तुरंत मचान से नीचे कूद गया। इससे पैरों में थोड़ी चोट लगी, लेकिन मचान से गिरने से बच गया। 

 
Baghpat Collapse Nirvana Mahotsav Some save their lives by jumping while other kept screaming while lying down
इसके अलावा निर्वाण महोत्सव के पुजारी वंशराज जैन ने बताया कि मचान जब गिरने लगी तो कुछ समझ नहीं आया, जब तक संभल पाते, जब तक मचान गिर चुका था और वह मचान से गिरकर नीचे दबने से घायल हो गए। सहायता के लिए आए लोगों ने मचान के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। 

 
Baghpat Collapse Nirvana Mahotsav Some save their lives by jumping while other kept screaming while lying down
चश्मदीद सौरभ जैन - फोटो : अमर उजाला
पहले खुद उठा सौरभ, फिर दूसरों को अस्पताल पहुंचाया
हादसे के वक्त मचान से सौरभ जैन भी गिर गया, जो पहले खुद उठा और फिर मचान के नीचे दबे घायलों को निकालने में जुट गया। सौरभ जैन ने काफी घायलों को निकालकर पहले एक तरफ बैठाया और फिर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat Collapse Nirvana Mahotsav Some save their lives by jumping while other kept screaming while lying down
हादसे में अपनों को खोने वाले गमजदा परिजन - फोटो : अमर उजाला
हमारे सामने गिरा मचान, हम चिल्लाते रह गए
बड़ौत के रहने वाले वकीलचंद जैन और अमित जैन ने बताया कि निर्वाण महोत्सव में जिस समय हादसा हुआ, वह भी परिसर में ही मौजूद थे। मचान पर एक तरफ भीड़ अधिक होने के कारण थोड़ा झुकाव होने लगा, इस पर नीचे खड़े लोग चिल्लाकर उन्हें पीछे हटने के लिए कहने लगे, तभी मचान गिर गया।
विज्ञापन
Baghpat Collapse Nirvana Mahotsav Some save their lives by jumping while other kept screaming while lying down
मानस्तंभ परिसर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस कर्मी भी पलक झपकते ही दबे, संभलने का मौका तक नहीं मिला
 हादसे में घायल महिला एसआई और कांस्टेबल ने बताया कि मानस्तंभ परिसर में पलक झपकते ही ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी भी मचान की लकड़ियों के नीचे दब गए। इस हादसे में महिला एसआई और कांस्टेबलों समेत 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनका निजी अस्पतालों में उपचार कराया गया। हम तो मचान के नीचे ड्यूटी पर खड़े थे, तभी मचान गिरने लगा और वहां शोर मच गया। आसपास खड़े लोगों ने भागकर जान बचाई, लेकिन जब तक कुछ समझ पाते, मचान के चढ़े हुए श्रद्धालु भी नीचे गिरे गए और उनकी टीम भी मचाने के नीचे दब गई।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed