फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maa Tujhe Pranam: तिरंगा रैली में 'वंदे मातरम' और भारत माता के जयकारों से गूंजा मेरठ, फूलों से किया स्वागत

Thu, 08 Aug 2024 03:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 08 Aug 2024 03:37 PM IST
सार

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत आज सुबह 9 बजे से मेरठ शहर में बाइक रैली निकाली जा रही है।

विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam: City reverberated with Vande Mataram and Bharat Mata ki Jai in Tiranga Rally
तिरंगा रैली - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत आज सुबह 9 बजे से मेरठ शहर में बाइक रैली निकाली गई है। कई लोग इस तिरंगा रैली में अपनी बाईक और हेलमेट लेकर  शामिल ह्ुए। ये तिरंगा रैली मोहकमपुर स्थित अमर उजाला के कार्यालय से शुरू हुई और शास्त्रीनगर में पीवीएस मॉल पर संपन्न हुई। कार्यक्रम में व्यापारी, उद्यमी, सामाजिक संगठन, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, महिला क्लब शामिल हुए।  

Maa Tujhe Pranam: City reverberated with Vande Mataram and Bharat Mata ki Jai in Tiranga Rally
तिरंगा बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला

यह है बाइक रैली का मार्ग
मोहकमपुर अमर उजाला कार्यालय से शुरू हुई जो टीपीनगर, बागपत रोड, मेट्रो प्लाजा, फुटबाॅल चौक, ईदगाह चौराहा, केसरगंज, फैज-ए-आम इंटर कॉलेज, शहीद स्मारक, भैसाली ग्राउंड, सदर थाना, सदर सराफा, चौक बाजार, शिव चौक बोम्बे बाजार, आबूलेन, फव्वारा चौक, बेगमपुल, जीआईसी, बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, इंदिरा चौक, हापुड़ अड्डा, गढ़ रोड गांधी आश्रम, नई सड़क, सेंट्रल मार्केट होते हुए पीवीएस रोड पहोची। यहां पीवीएस मॉल पर तिरंगा रैली का समापन किया गया।


Maa Tujhe Pranam: City reverberated with Vande Mataram and Bharat Mata ki Jai in Tiranga Rally
तिरंगा रैली - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा नौ अगस्त को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, 10 अगस्त को मिनी मैराथन, 12 अगस्त को तीज महोत्सव, 13 अगस्त को कवि सम्मेलन, 14 अगस्त को इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता, इसी दिन शाम को पांच दीपक क्रांतिवीरों के नाम जलाए जाएंगे। 15 अगस्त को देश का सबसे बड़ा राष्ट्रगान का आयोजन होगा। ठीक दस बजे जो जहां होगा, वहीं ठहर जाएगा। शहीदों के सम्मान में 52 सेकंड रुककर आयोजन में अपनी भागीदारी करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam: City reverberated with Vande Mataram and Bharat Mata ki Jai in Tiranga Rally
तिरंगा रैली - फोटो : अमर उजाला

इस तरह होंगे अन्य कार्यक्रम
9 अगस्त : फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता। इसमें नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चे शामिल होंगे। 
10 अगस्त : कैलाश प्रकाश स्टेडियम से लगभग छह किमी की मैराथन दौड़। 
12 अगस्त : आईआईएमटी ग्रुप के पं. दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज माल रोड पर तीज कार्यक्रम। 
13 अगस्त : चौधरी चरण सिंह विवि के नेताजी सुभाषचंद्र बोस सभागार में कवि सम्मेलन होगा। 
14 अगस्त : चौधरी चरण सिंह विवि के नेताजी सुभाषचंद्र बोस सभागार में इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता। 
14 अगस्त : क्रांतिवीरों के नाम हर संस्थान के बाहर कम से कम पांच दीपक जलाए जाएंगे।
15 अगस्त : शहर के 20 से 30 चौराहों पर लगेंगे साउंड सिस्टम। सामूहिक राष्ट्रगान होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed