फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्यार की सजा माैत: 'अपनों में होता तो कुछ सोचते भी...इज्जत खराब कर रही थी इसलिए मार डाला'; कातिल भाई का खुलासा

Thu, 08 Aug 2024 01:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 08 Aug 2024 01:50 PM IST
विज्ञापन
Death as punishment for love: brother killed sister, says she was ruining our honour
बहन की हत्या - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के इंचाैली थानाक्षेत्र एक युवक ने अपनी नाबालिग बहन(17) को बेरहमी से माैत के घाट उतार दिया। हैरान करने वाली बात ये है कि इस वारदात को सरेआम बीच सड़क पर अंजाम दिया गया। बुधवार को नंगलाशेखू गांव में बीच सड़क पर लोगों की भीड़ के आगे बड़े भाई ने नाबालिग बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। इस दौरान कुछ लोग वीडियो बनाते रहे तो कुछ वहां से मुंह छिपाकर निकल गए। किसी ने भी हैवान बने भाई को रोकने की हिम्मत नहीं जुटाई। इस वारदात को आखिर क्यों अंजाम दिया गया ये भी आपको बताते हैं।

Death as punishment for love: brother killed sister, says she was ruining our honour
बहन की हत्या - फोटो : अमर उजाला

इंचौली थाना अंतर्गत एक गांव में मुस्लिम परिवार रहता है। आठ बहन-भाइयों में सबसे छोटी बहन की हत्या से बुधवार को क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्यारोपी उसका ही बड़ा भाई हसीन था। बहन का कसूर इतना था कि उसे एक युवक से मोहब्बत हो गई थी। मुश्किल ये थी कि युवक दूसरे समुदाय का था। बहन का प्यार भाई को नागवार गुजरा और उसे रोकने के भाई ने खूब जतन किए लेकिन फिर भी बहन नहीं मान रही थी। चार माह पहले वह युवक के साथ चली गई थी। पुलिस ने दोनों को ढूंढकर युवक को जेल भेज दिया था।

इसके बाद से ही भाई को अपनी ही बहन आंखों में खटकने लगी थी। वहीं बहन अब भी प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। इसी को लेकर मंगलवार रात से कई बार विवाद हुआ। बुधवार सुबह करीब 11 बजे भी उसके साथ मारपीट की गई। वह घर से भाग निकली और गांव की मुख्य सड़क पर आ गई। पीछे से सबसे बड़ा भाई पहुंच गया और बहन को पीटने लगा। यह देख मौके पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई। देखते ही देखते भाई ने बहन का गला दबा दिया। यह सब मौके पर खड़ी भीड़ ने देखा लेकिन तड़पती किशोरी को किसी ने दरिंदे से नहीं बचाया। कुछ ही मिनटों में उसने दम तोड़ दिया।

Death as punishment for love: brother killed sister, says she was ruining our honour
बहन की हत्या - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के आने तक 20 मिनट शव बीच सड़क पर पड़ा रहा। सरेआम हुई इस हैवानियत का लाइव वीडियो देखकर पुलिस भी हैरान है। वीडियो में आसपास लोगों की भीड़ नजर आ रही है, हत्यारोपी सड़क पर बहन का बेरहमी से गला घोट रहा है। किशोरी छटपटाते हुए नजर आ रही है। 

पुलिस ने जब थाने में हत्यारोपी भाई हसीन से पूछताछ की तो उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। वह बस इतना ही बोला कि परिवार की इज्जत खराब कर रही थी, इसलिए मार डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Death as punishment for love: brother killed sister, says she was ruining our honour
बहन की हत्या और आरोपी भाई पुलिस गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला

पुलिस हिरासत में हसीन ने बताया कि बहन का अनुसूचित जाति के युवक से प्रेम प्रसंग था। दो बार युवक के साथ वह जा चुकी थी। इस बात से गांव में पूरे परिवार की बदनामी हो रही थी।

पुलिस की जांच में सामने आया कि बुधवार सुबह जब किशोरी प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही तो बड़े भाई हसीन ने पीटना शुरू कर दिया। किशोरी का हाथ ड्रेसिंग टेबल पर शीशे में लगने से उसके हाथ से खून बहने लगा। वह चिल्लाते हुए बाहर भागी। किशोरी सड़क पर बचाओ-बचाओ का शोर मचा रही थी लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। 

विज्ञापन
Death as punishment for love: brother killed sister, says she was ruining our honour
माैके पर माैजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला

लोगों की भीड़ सड़क पर आ गई। महिलाएं-बच्चे घरों से बाहर आ गए। इसी बीच पीछे से आए हसीन ने बहन को पकड़ लिया। बीच सड़क पिटाई की और गला दबा दिया। बहन की हत्या करने के बाद हसीन यह कहते हुए घर की तरफ चला गया कि सारे परिवार की इज्जत खराब कर रही थी। गांव के लोग दबी जुबान से बस इतना ही कह रहे थे। किशोरी ने पूरे गांव में परिवार की बदनामी कर रखी थी। मजबूर होकर भाई ने मार दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed