फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ अपार्टमेंट हादसा: शाहिद मंजूर के आवास पर जुटे समर्थक, कही ये बड़ी बात, पढ़िए बैठक का हर अपडेट

Thu, 26 Jan 2023 12:01 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 26 Jan 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Lucknow Apartment Incident: Supporters gathered at the house of Shahid Manzoor and read all update
शाहिद मंजूर के आवास पर जुटे समर्थक। - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में अलाया अपार्टमेंट गिरने के बाद पूर्व मंत्री और सपा विधायक शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश शाहिद को हिरासत में लेने पर समर्थकों में रोष है। बुधवार सुबह पांच बजे से ही उनके दिल्ली रोड स्थित जली कोठी में आवास पर समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। उन्होंने विधायक से फोन पर बातचीत भी की।



आवास पर बने कार्यालय पर समर्थकों की बैठक हुई। सभी ने एक राय होकर कहा कि नवाजिश शाहिद की इसमें कोई गलती नहीं है। इस घटना का जिम्मेदार बिल्डर है। बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। विधायक के बेटे को क्लीन चिट देनी चाहिए।

Lucknow Apartment Incident: Supporters gathered at the house of Shahid Manzoor and read all update
शाहिद मंजूर की कोठी पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

शाहिद मंजूर के आवास पर उनके छोटे बेटे आबिश अहमद मौजूद थे। किठौर विधानसभा के साथ-साथ अन्य विधानसभा क्षेत्र के अलावा अन्य जगहों से भी लोग उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान आबिश अहमद ने कहा कि 2002 में जमीन खरीदी थी। इसके बाद यशदान कंपनी के बिल्डर फाहद को निर्माण कार्य करने के लिए दी गई थी। निर्माण कार्य करने का काम फाहद का था। इससे नवाजिश शाहिद और भतीजे तारिक का कोई वास्ता नहीं था। ऐसे में बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

Lucknow Apartment Incident: Supporters gathered at the house of Shahid Manzoor and read all update
पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर - फोटो : अमर उजाला

इस पर समर्थकों ने कहा कि वह इस मामले में विधायक और उनके पुत्र के साथ खड़े हैं। किसी भी दशा में इस मामले में गलत कार्रवाई नहीं होने देंगे। समर्थकों ने यह भी कहा कि इसे राजनीतिक रूप नहीं दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow Apartment Incident: Supporters gathered at the house of Shahid Manzoor and read all update
सपा नेता शाहिद मंजूर - फोटो : अमर उजाला

दूसरी ओर शाहिद मंजूर का पूरा परिवार इस घटना के बाद से परेशान है। नवाजिश शाहिद को हिरासत में लेने के बाद से ही शाहिद मंजूर भी पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।

विज्ञापन
Lucknow Apartment Incident: Supporters gathered at the house of Shahid Manzoor and read all update
लखनऊ हादसा। - फोटो : amar ujala

गलत काम में किसी का नहीं दिया साथ
शाहिद मंजूर के बेटे आबिश अहमद ने कहा कि उनके पिता और भाई ने कभी गलत काम नहीं किया है, न ही गलत काम करने वाले का साथ दिया है। इस मामले में उनका पूरा परिवार निर्दोष है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed