फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थाने पहुंची युवती, पिता पर लगाए गंभीर आरोप, फिर मंदिर में प्रेमी संग हुई शादी, पढ़ें- क्या है माजरा

Mon, 17 Feb 2020 10:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 17 Feb 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
Lover couple married in temple at Sardhana of Meerut city
प्रेमी युगल की शादी हुई - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जनपद के सरधना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवती कोतवाली पहुंची। युवती ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इतना ही नहीं युवती ने कहा कि वह चाहे कहीं पर भी जाए, लेकिन घर नहीं लौटेगी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो वे भी आ पहुंचे। आगे जानिए फिर क्या हुआ-

Lover couple married in temple at Sardhana of Meerut city
मंदिर में हुई प्रेमी युगल की शादी - फोटो : अमर उजाला

थाने में पुलिस एवं परिजनों ने युवती को समझा-बुझाकर जानकारी ली परंतु उसने प्रेम-प्रसंग से इनकार कर दिया। पुलिस ने कॉल डिटेल निकलवाने के लिए कहा तो युवती ने प्रेम-प्रसंग स्वीकारा। इसके बाद युवक एवं उसके परिजनों को भी थाने बुलाया गया। यहां दोनों पक्षों में घंटों चली बातचीत के बाद शादी के लिए रजामंदी हो गई। इसके बाद महादेव मंदिर में शादी करा दी।

Lover couple married in temple at Sardhana of Meerut city
मंदिर में शादी के बाद प्रेमी युगल के साथ परिजन - फोटो : अमर उजाला

रार्धना गांव निवासी सपना पुत्री राजकुमार प्रजापति एक इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। वहीं, अक्खेपुर गांव निवासी नितिन पुत्र नत्थू प्रजापति भी पढ़ता था। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। एक वर्ष पूर्व दोनों की पढ़ाई पूरी हो गई। इसके बाद भी दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lover couple married in temple at Sardhana of Meerut city
थाने में बैठे प्रेमी युगल - फोटो : अमर उजाला

वहीं सोमवार सुबह सपना थाने पहुंची और अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाया। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक ने तत्काल पुलिस भेजकर सपना के पिता राजकुमार को बुलवा लिया और लॉकअप में बंद कर दिया। इस पर सपना के परिजन, ग्राम प्रधान अमित राणा, ब्लॉक प्रमुख सरधना कुलदीप भी थाने जा पहुंचे। यहां सपना ने साफ किया कि वह घर नहीं जाएगी। इस पर परिजनों ने सपना की सहेली एवं दोस्तों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। वहीं, पुलिस ने सपना की कॉल डिटेल के लिए उसका नंबर मांगा तो वह सकपका गई। उसने बताया कि वह प्रेमी से शादी करने के लिए ऐसा कर रही है। इस पर दोनों के परिजन थाने पहुंचे और समझौते की बात चली। यहां सपना ने साफ किया कि वह शादी करेगी तो नितिन से बस फिर क्या था। आखिकार दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

विज्ञापन
Lover couple married in temple at Sardhana of Meerut city
मंदिर में शादी हुई - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद महादेव मंदिर में एक-दूसरे को माला पहनाकर शादी की रस्म पूरी की। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख सरधना कुलदीप, रार्धना प्रधान अमित कुमार राणा, अक्खेपुर प्रधान सेतु सिंह, पूर्व प्रधान सुनील, रामपाल सिंह, सतीश पंडित, मनोज, विजयपाल, नीटू, टिल्लू आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed