फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ: जाम में फंसे दिल्ली पुलिस के दरोगा ने जमकर काटा हंगामा, बूम तोड़ा, टोल कराया फ्री

Mon, 30 Dec 2019 02:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 30 Dec 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
Long jam at sivaya toll plaza meerut, delhi police inspector fights with toll workers
sivaya toll plaza meerut - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के मोदीपुरम में रुड़की रोड स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर रविवार शाम भीषण जाम लगने पर बखेड़ा हो गया। फास्टैग लेन भी फेल हो गई। जाम में फंसे दिल्ली पुलिस के दरोगा ने जमकर हंगामा काटा और बूम तोड़कर टोल को फ्री करा दिया। इस दौरान काफी वाहन बिना टैक्स दिए ही निकल गए। दरोगा और टोल कर्मियों में तीखी नोकझोंक हो गई। बाद में दरोगा को किसी तरह समझाकर वहां से भेजा गया।


 
Long jam at sivaya toll plaza meerut, delhi police inspector fights with toll workers
Fastag Toll Plaza BHim app - फोटो : AmarUjala

दिल्ली पुलिस के एक दरोगा कार से मुजफ्फरनगर से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। दरोगा ने फास्टैग लेन से कार निकालने का प्रयास किया। लेकिन टोल कर्मियों ने उन्हें खाली पड़ी फास्टैग लेन से नहीं निकलने दिया और रूटीन लेन से ही कार ले जाने को कहा। इस पर दरोगा की कार टोल प्लाजा पर लगे जाम में फंस गई। इस पर दरोगा ने टोल कर्मियों को हड़काना शुरू कर दिया। जिसके बाद टोल प्लाजा के कर्मचारियों और दरोगा के बीच नोकझोंक हो गई। 

Long jam at sivaya toll plaza meerut, delhi police inspector fights with toll workers
sivaya toll plaza meerut - फोटो : अमर उजाला

गुस्साए दरोगा ने टोल प्लाजा का बूम तोड़ दिया और टोल को फ्री करा दिया। जिसके बाद उस लेन की तरफ फंसी कई गाड़ियां वहां से निकल गईं। जिसके बाद टोल कर्मियों में अफरातफरी मच गई। टोल प्लाजा के सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान ने बताया कि टोल प्लाजा पर जाम लगा था। दिल्ली पुलिस के एक दारोगा ने जाम में फंसने के बाद टोल को फ्री करा दिया था। टोल कर्मियों से भी बदसलूकी की। बाद में दरोगा को समझाकर वहां से भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Long jam at sivaya toll plaza meerut, delhi police inspector fights with toll workers
sivaya toll plaza meerut - फोटो : अमर उजाला

सुबह से ही जाम की स्थिति
रविवार सुबह से ही टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति बननी शुरू हो गई थी। दोपहर तक स्थिति काबू में थी। लेकिन शाम को चार बजे के बाद वाहनों का दबाव बढ़ते ही स्थिति विकट हो गई। फास्टैग लेन न चलने पर पर बढ़ते वाहनों और लंबे जाम को देखते हुए मैन्युअल ही टोल वसूला गया। लेकिन फिर भी जाम लगा हुआ था। इसके बाद खाली पड़ी फास्टैग लेन से भी वाहनों को निकालना पड़ा। करीब पांच घंटे तक सभी लेन से वाहनों को निकाला गया। तब जाकर स्थिति सामान्य हुई। 

विज्ञापन
Long jam at sivaya toll plaza meerut, delhi police inspector fights with toll workers
टोल प्लाजा

इस कारण भी लगा जाम 
सिवाया और भराला झाल से करीब पांच हजार वाहन निकलते हैं। यह वाहन जैसे ही भराला झाल से हाईवे पर पहुंचते है तो दौराला की तरफ से आने वाले वाहनों को हाईवे पर ही रुकना पड़ता है। जिस कारण से वहां पर स्थिति विकट हो जाती है और धीरे-धीरे कर जाम लंबा हो जाता है। जैसे ही ट्रैफिक खुलता है और उसका लोड टोल प्लाजा पर पहुंचते ही भीषण जाम की स्थिति बन जाती है। झाल की तरफ से निकल रहे वाहनों से जाम और भी बढ़ जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed