पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मेरठ-हापुड़, सहारनपुर, बिजनौर, बागपत, मुजफ्फरनगर और कैराना लोकसभा सीटों के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। इस बीच युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला है। युवाओं ने लोकतंत्र के महापर्व में दमदार भागीदारी की। आगे देखिए 31 लाइव तस्वीरें:-
लोकसभा चुनाव 2019: लोकतंत्र के महापर्व में युवाओं की दमदार भागीदारी, देखें ये 31 तस्वीरें
पश्चिमी यूपी की छह सीटों पर शाम पांच बजे तक मतदान का प्रतिशत-
सहारनपुर 62.21%
कैराना 61.06%
मुजफ्फरनगर 62.72%
बिजनौर 50.80%
मेरठ 64%
बागपत 60.13%
पश्चिमी यूपी की इन छह सीटों पर इस बार मुकाबला कड़ा है। कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। बागपत से केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह और मुजफ्फरनगर सीट से रालोद अध्यक्ष अजित सिंह को चुनाव में कड़ी चुनौती मिलने के आसार हैं।
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल, सपा-बसपा-रालोद गठबंधन से हाजी याकूब कुरैशी और कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र अग्रवाल के बीच है। इस सीट पर मेरठ शहर, मेरठ कैंट, मेरठ दक्षिण, किठौर और हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में मतदान शुरू हो चुका है।
सहारनपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा, गठबंधन प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान और कांग्रेस से इमरान मसूद चुनाव मैदान में हैं। सहारनपुर, सहारनपुर नगर, बेहट, देवबंद और रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र के मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए वोटिंग कर रहे हैं।