{"_id":"5c9c56c3bdec2213fa1faffd","slug":"lok-sabha-elections-2019-pm-modi-address-rally-in-meerut-cm-yogi-reaches-on-rally-ground","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेरठ की रैली से आज पश्चिम को साधेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, रैली स्थल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ की रैली से आज पश्चिम को साधेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, रैली स्थल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Thu, 28 Mar 2019 10:49 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव प्रचार का शंखनाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को क्रांतिधरा मेरठ से करेंगे। मेरठ में एनएच-58 स्थित सिवाया टोल प्लाजा के पास मैदान में इस रैली का आयोजन किया जा रहा है। मेरठ की इस रैली से नरेंद्र मोदी पूरे पश्चिम को साधने की कवायद करेंगे। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कृषि विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर उतरने के बाद रैली स्थल पहुंचे।
नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
इसी आधार पर रैली में मंच पर प्रतिनिधित्व भी रहेगा। मंच पर प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे, प्रदेश महामंत्री और पश्चिमी क्षेत्र के प्रभारी विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी, चारों लोकसभाओं के प्रत्याशी मुजफ्फरनगर से डॉ. संजीव बालियान, बागपत से डॉ. सतपाल सिंह, मेरठ से राजेंद्र अग्रवाल और बिजनौर से कुंवर भारतेंद्र मौजूद रहेंगे। आसपास के पांच जिलों की भीड़ की रैली में आने की उम्मीद है।
सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था
सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था
- 3500 पुलिसकर्मियों की रहेगी रैली स्थल के चारों तरफ तैनाती।
- 15 कंपनी अर्द्धसैनिक बल और पीएसी सुरक्षा में रहेगी।
- 02 किलोमीटर के दायरे में सभा स्थल के फोर्स की निगरानी रहेगी।
- 09 जिले हैं मेरठ जोन में, सभी का पुलिस बल लगाया गया।
नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
स्पेशल कमांडो की निगरानी में रहेगा मंच
एसएसपी नितिन तिवारी के मुताबिक मुख्य मंच स्पेशल कमांडो की निगरानी में रहेगा। सुरक्षा में छह एसपी, 18 एएसपी, 40 सीओ, 70 इंस्पेक्टर, 1700 सिपाही, 500 दरोगा व हेड कांस्टेबल, 110 ट्रैफिक पुलिसकर्मी, पांच कंपनी अर्द्धसैनिक बल, आरएएफ, 10 कंपनी पीएसी तैनात की गई है। हाईवे पर ट्रैफिक व सुरक्षा ड्यूटी में पांच सीओ, 12 थाना प्रभारी और 120 पुलिसकर्मी अलग से तैनात रखे गए हैं।
प्रधानमंत्री 11 बजे रैली स्थल पर पहुंचेंगे
प्रधानमंत्री मोदी हेलीकॉप्टर से रैली स्थल पर सुबह 11 बजे पहुंचेंगे। नरेंद्र मोदी ने पिछले लोकसभा चुनाव में भी मेरठ जनपद से ही रैली के जरिए चुनावी प्रचार का आगाज किया था। इस रैली के लिए समर्थकों की भारी भीड़ रैली स्थल पर जुटना शुरू हो गई है। हालांकि इस बार रैली स्थल बदला है। लेकिन मेरठ से ही रैली से चुनावी आगाज किया जा रहा है। सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। रैली क्षेत्र को एसपीजी ने अपने कब्जे में ले रखा है। एनएच-58 को भी सुबह छह से दो बजे तक रैली के अलावा अन्य वाहनों के लिए बंद रखा गया है। छात्र अवश्य परीक्षा देने जा सकेंगे।

राष्ट्रीय और स्थानीय मुद्दों पर कर सकते हैं बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रैली में राष्ट्रीय मुद्दों के अलावा विकास, किसान और स्थानीय मुद्दों पर बात कर सकते हैं। साथ ही पुलवामा और एयर स्ट्राइक का जिक्र कर सकते हैं। हालांकि नरेंद्र मोदी मेरठ में दो बार आ चुके हैं। सबसे पहली बार 2 फरवरी 2014 को और इसके बाद 4 फरवरी 2017 को विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने मेरठ में रैली की थी। इन दोनों रैलियों में भारी भीड़ जुटी थी। लेकिन इस बार बृहस्पतिवार को होने वाली रैली कहीं न कहीं बहुत छोटी नजर आ रही है, क्योंकि जिस मैदान में रैली हो रही है उसकी क्षमता अधिकतम 40 से 50 हजार है। साथ ही बाकी रैलियों में और ज्यादा सीटों से भीड़ आई थी। लेकिन इस बार इतनी सीटों को नहीं जोड़ा गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
पांच अप्रैल को सहारनपुर में संभावित है प्रधानमंत्री की रैली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ की रैली से यूं तो सहारनपुर तक अपना संदेश पहुंचाने का प्रयास करेंगे। लेकिन पश्चिमी क्षेत्र कमेटी के सूत्रों की मानें तो मतदान में समय है। इस बीच में कोई ऐसा मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं जिससे जनता के बीच संवाद कम हो, क्योंकि नरेंद्र मोदी भाजपा के सबसे बड़े स्टार प्रचारक हैं और पश्चिम को साधना एक बड़ी चुनौती है। ऐसे में 5 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली सहारनपुर में हो सकती है।