भाजपा के दिग्गजों ने बागपत-सहारनपुर हाईवे शिलान्यास के बहाने युवाओं, किसानों की नब्ज पर हाथ रखने की पुरजोर कोशिश की। यहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम के किसानों लिए 36 हजार करोड़ के गन्ना भुगतान का दावा किया। युवाओं के लिए नई नौकरियों की घोषणा की तो सहारनपुर को यूनिवर्सिटी की सौगात दी। पहले काम गिनाए और इसके बाद साल 2019 के लोकसभा चुनाव की याद दिलाना भी नहीं भूले। दरअसल, पश्चिमी यूपी पर भाजपा की पैनी निगाह है।
आइए एक नजर डालते हैं पश्चिम में किन बातों पर फोकस कर रहे हैं भाजपा के दिग्ग्ज :-
नदियों से गुजरेगा जीत का रास्ता
2 of 10
सोनभद्र में सीएम योगी
- फोटो : amar ujala
मिशन 2019 के लिए भाजपा की जीत का रास्ता पश्चिमी यूपी की नदियों से होकर भी गुजरेगा। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे के फोरलेन निर्माण प्रोजेक्ट का शिलान्यास करते हुए पांच बड़ी घोषणाएं कीं। बागपत में यमुना नदी पर 100 करोड़ की लागत से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित होगा। इसी तरह सहारनपुर में हिंडन नदी की सफाई के लिए 70 करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई। दिसंबर तक गंगा की 80 फीसदी सफाई करने का लक्ष्य रखा गया है।
किसानों को रिझाने की कोशिश
किसानों को खुश करने की भाजपा ने कोशिशें शुुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि सरकार किसान का दर्द समझती है। सहकारी और फेडरेशन की मिलों को 15 सितंबर जबकि निजी क्षेत्र की चीनी मिलों को 15 अक्तूबर तक गन्ने का बकाया भुगतान करना होगा। मनमानी करने वालों पर इसके बाद सरकार का डंडा चलेगा। निजी चीनी मिलों के लिए सॉफ्ट लोन की व्यवस्था की गई है। किसानों का भुगतान निर्धारित तिथि पर नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
किसानों को दी गन्ने के विकल्प खोजने की नसीहत
4 of 10
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
योगी और गडकरी ने गन्ना किसानों के साथ शुगर इंडस्ट्री के प्रति भी अपनी चिंता जाहिर की लेकिन‘शुगर बाउल’में गन्ने के बजाए दूसरी वैकल्पिक फसलों की सलाह देकर जनता को चौंका दिया। दरअसल, योगी ने चुटीले अंदाज में किसानों से कहा कि बागपत के किसानों ने इतना गन्ना उगाया है कि इससे कुछ लोगों को शुगर हो गया है। इसी तरह गडकरी ने कहा कि महाराष्ट्र की तर्ज पर यूपी में चीनी से साबुन, डिटर्जेंट, फेसवॉश बनाए जाएंगे तो किसानों के अच्छे दिन आएंगे। किसानों को नई सोच के साथ खेती करनी होगी। सिर्फ गन्ना पर निर्भरता के अलावा खेती के अन्य विकल्पों पर भी काम करें। उन्होंने कहा कि किसान गन्ने के विकल्प के तौर पर सब्जी की फसलें पैदा करें। दिल्ली नजदीक हैं, किसान इसका फायदा जरूर लें। यहां यह सवाल जरूर उठता है कि गन्ने के गढ में किसानों से गन्ने के विकल्प खोजने की बात करना कितना सही है?
युवाओं का दिल जीतने की कवायद, किए कई बड़े ऐलान
5 of 10
जनसभा में मौजूद भीड़
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के युवाओं का दिल जीतने का भाजपा कोई मौका नहीं गंवाना चाहती। मंगलवार को बागपत में योगी ने कहा कि युवाओं के लिए सरकार के पास नौकरी हैं, इसके लिए योग्य उम्मीदवार आगे आएं। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में 97 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी होगा। इसी तरह सिपाहियों की 42 हजार भर्ती के अलावा जनवरी में 50 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। सहारनपुर में भी यूनिवर्सिटी स्थापित करने की घोषणा की गई। एशियन गेम के पदक विजेता खिलाड़ियों को जल्द ही लखनऊ में सम्मान किया जाएगा। खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।