फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2019 लोकसभा चुनाव: यूपी में रिकॉर्डतोड़ जीत के लिए भाजपा ने तैयार किया प्लान, ये रही 10 बड़ी बातें

Wed, 12 Sep 2018 07:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 12 Sep 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections 2019 : BJP plans to create record winning in UP things to be notice
बागप पहुंचे सीएम योगी व गडकरी - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के दिग्गजों ने बागपत-सहारनपुर हाईवे शिलान्यास के बहाने  युवाओं, किसानों की नब्ज पर हाथ रखने की पुरजोर कोशिश की। यहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम के किसानों लिए 36 हजार करोड़ के गन्ना भुगतान का दावा किया। युवाओं के लिए नई नौकरियों की घोषणा की तो सहारनपुर को यूनिवर्सिटी की सौगात दी। पहले काम गिनाए और इसके बाद साल 2019 के लोकसभा चुनाव की याद दिलाना भी नहीं भूले। दरअसल, पश्चिमी यूपी पर भाजपा की पैनी निगाह है। आइए एक नजर डालते हैं पश्चिम में किन बातों पर फोकस कर रहे हैं भाजपा के दिग्ग्ज :-

 

नदियों से गुजरेगा जीत का रास्ता

Lok Sabha elections 2019 : BJP plans to create record winning in UP things to be notice
सोनभद्र में सीएम योगी - फोटो : amar ujala

मिशन 2019 के लिए भाजपा की जीत का रास्ता पश्चिमी यूपी की नदियों से होकर भी गुजरेगा। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे के फोरलेन निर्माण प्रोजेक्ट का शिलान्यास करते हुए पांच बड़ी घोषणाएं कीं। बागपत में यमुना नदी पर 100 करोड़ की लागत से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित होगा। इसी तरह सहारनपुर में हिंडन नदी की सफाई के लिए 70 करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई। दिसंबर तक गंगा की 80 फीसदी सफाई करने का लक्ष्य रखा गया है।


 

किसानों को रिझाने की कोशिश

Lok Sabha elections 2019 : BJP plans to create record winning in UP things to be notice
सीएम आदित्यनाथ योगी

किसानों को खुश करने की भाजपा ने कोशिशें शुुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि सरकार किसान का दर्द समझती है। सहकारी और फेडरेशन की मिलों को 15 सितंबर जबकि निजी क्षेत्र की चीनी मिलों को 15 अक्तूबर तक गन्ने का बकाया भुगतान करना होगा। मनमानी करने वालों पर इसके बाद सरकार का डंडा चलेगा। निजी चीनी मिलों के लिए सॉफ्ट लोन की व्यवस्था की गई है। किसानों का भुगतान निर्धारित तिथि पर नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को दी गन्ने के विकल्प खोजने की नसीहत

Lok Sabha elections 2019 : BJP plans to create record winning in UP things to be notice
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
योगी और गडकरी ने गन्ना किसानों के साथ शुगर इंडस्ट्री के प्रति भी अपनी चिंता जाहिर की लेकिन‘शुगर बाउल’में गन्ने के बजाए दूसरी वैकल्पिक फसलों की सलाह देकर जनता को चौंका दिया। दरअसल, योगी ने चुटीले अंदाज में किसानों से कहा कि बागपत के किसानों ने इतना गन्ना उगाया है कि इससे कुछ लोगों को शुगर हो गया है। इसी तरह गडकरी ने कहा कि महाराष्ट्र की तर्ज पर यूपी में चीनी से साबुन, डिटर्जेंट, फेसवॉश बनाए जाएंगे तो किसानों के अच्छे दिन आएंगे। किसानों को नई सोच के साथ खेती करनी होगी। सिर्फ गन्ना पर निर्भरता के अलावा खेती के अन्य विकल्पों पर भी काम करें। उन्होंने कहा कि किसान गन्ने के विकल्प के तौर पर सब्जी की फसलें पैदा करें। दिल्ली नजदीक हैं, किसान इसका फायदा जरूर लें। यहां यह सवाल जरूर उठता है कि गन्ने के गढ में किसानों से गन्ने के विकल्प खोजने की बात करना कितना सही है?  
विज्ञापन

युवाओं का दिल जीतने की कवायद, किए कई बड़े ऐलान

Lok Sabha elections 2019 : BJP plans to create record winning in UP things to be notice
जनसभा में मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
यूपी के युवाओं का दिल जीतने का भाजपा कोई मौका नहीं गंवाना चाहती। मंगलवार को बागपत में योगी ने कहा कि युवाओं के लिए सरकार के पास नौकरी हैं, इसके लिए योग्य उम्मीदवार आगे आएं। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में 97 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी होगा। इसी तरह सिपाहियों की 42 हजार भर्ती के अलावा जनवरी में 50 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। सहारनपुर में भी यूनिवर्सिटी स्थापित करने की घोषणा की गई। एशियन गेम के पदक विजेता खिलाड़ियों को जल्द ही लखनऊ में सम्मान किया जाएगा। खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed