लाॅकडाउन में करेंगे पूरा सहयोग..., हाॅटस्पाॅट सील हुए तो खिड़कियों से झांके लोग, तस्वीरों में देखें, पश्चिमी यूपी में कैसा रहा माहौल
मेरठ में बुधवार 12 बजे से जिले के 11 हाॅटस्पाॅट को पूरी तरह सील कर दिया गया। पुलिस रात से ही इन हाॅटस्पाॅट में पहुंचकर लोगों से सुपर लाॅकडाउन का पूरी तरह पालन करने की अपील करती रही तो वहीं पुलिस अधिकारियों ने फोर्स के साथ चिन्हित इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला।
कोरोना प्रभावित क्षेत्रों में सुपर लॉकडाउन का असर शहर के अन्य क्षेत्रों में भी दिखाई दिया। मेरठ के पुराना कमेला रोड पर जहां रोजाना काफी भीड़ रहती थी, वहां आजा इक्का-दुक्का लोगों को छोड़कर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
कमेला रोड पर स्थानीय लोगों ने बताया कि कल के मुकाबले आज लोग घरों पर ही हैं। जरूरत का सामान कल ही खरीद लिया गया था। पुलिस की भी सख्ती काफी बढ़ गई है।
दूध विक्रेताओं को बैरियर पर ही रोक दिया गया। राशन, बैंक की दुकानें बंद रहीं। सील किए गए इलाकों में कुछ लोगों की सूचना पर घर तक राशन और सामग्री पहुंची। मगर अधिकतर लोग फोन पर परेशानियां बताते रहे।