लॉकडाउन के कारण लोगों को घर पर ही रहना पड़ रहा है। ऐसे में समय व्यतीत करने के लिए उन्होंने नए-नए उपाय अपनाए हैं। कोई पौधों के साथ समय बिता रहा है तो कोई पुराने कुकिंग कर टाइमपास कर रहा है। इस दौरान कई लोग म्यूजिक, डांस का भी सहारा ले रहे हैं। आगे देखिए तस्वीरें-
2 of 9
लोगों को याद आए पुराने शौक
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में जिम, पार्क, मैदान व स्टेडियम सभी बंद है। एरोबिक्स और योग कक्षाएं भी नहीं हो रही। सबकुछ बंद होने के बाद भी ऑनलाइन सेहत की खुराक जारी है। महिलाएं और बच्चे ही क्या पुरुष भी अपने साथियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जुड़कर एक साथ व्यायाम कर रहे हैं। सुबह और शाम दोनो टाइम लोग एक दूसरे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर जुड़ते हैं। उसके बाद अपना मनपसंद योग या जो भी व्यायाम करना हो वह करते हैं। फिटनेस गुरु भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही अपने शिष्यों को व्यायाम के सही तरीके बता रहे हैं।
3 of 9
घर पर कर रहे योग
- फोटो : अमर उजाला
शास्त्री नगर निवासी अक्षत सक्सेना और रचित खट्टर जिम पार्टनर हैं। अक्षत ने बातया फिलहाल जिम तो नहीं जा पा रहे, लेकिन एक्सरसाइज जरूरी है। इसीलिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ही साथ मिलकर घर पर ही एक्सरसाइज कर रहे हैं। सूरजकुंड निवासी तन्मय बताते हैं कि मैं रोजाना डेढ़ घंटे जिम में वर्कआउट करता था, लेकिन अब जिम नहीं जा पा रहा हूं। ऐसे में वीडियो कॉल के जरिये ही अपने जिम पार्टनर वंश के साथ जिम की कमी को पूरा कर घर पर ही वर्कआउट कर रहा हूं। यह एक नया और बेहतरीन अनुभव है।
4 of 9
घरों में योग करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर योग क्लास
शास्त्री नगर निवासी निशा सक्सेना भी अपनी सहेलियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर ही योग कक्षा का आनंद ले रही हैं। निशा योग संस्कृतिक समूह से जुड़ी हुई हैं। निशा कहती हैं रोजाना सुबह 5 बजे उठकर योग कक्षा जाते थे, लेकिन फिलहाल लॉकडाउन में घर से बाहर नहीं जा पा रहे। योग जरूरत है, इससे शरीर स्वस्थ रहता है और मन शांत होता है। ऐसे में हम सभी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घर पर ही योग करते हैं। इसमें पारुल मखीजा, सीमा सागर और सीता उनका साथ देतीं हैं।
5 of 9
ऐसे समय बिताती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
जिंदा हुए पुराने शौक
लॉकडाउन के कारण लोगों के पुराने शौक एक बार फिर से जी उठे हैं। न किसी को ऑफिस की झंझट है ना स्कूल जाने की टेंशन। ऐसे में बच्चे ही नहीं बल्कि महिलाएं और पुरुष भी घर पर रहकर अपने पुराने शौक को पूरे कर रहे हैं। कोई अपना समय किताब पढ़ने में निकाल रहा है तो कोई डांस करने, गेम खेलने में व्यतीत कर रहा है। लॉक डाउन से लोगों को थोड़ी परेशानी हो रही है। लेकिन उन्हें अपने लिए जीने का भी वक्त मिल रहा है।