फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दहशत में गुजरा दिन: बरामदे में तेंदुआ, कमरे में फंसे परिजन, साढ़े पांच घंटे तक अटकी रहीं सांसे, फिर ऐसे निकाला

Sat, 13 Apr 2024 06:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 13 Apr 2024 06:29 PM IST
विज्ञापन
Leopard in the verandah, family members trapped in the room, rescued after five hours
मेरठ में तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के कसेरूखेड़ा में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ दिनदहाड़े एक घर में घुस गया। तेंदुआ मकान के बरामदे में पहुंच गया जबकि परिवार अंदर कमरे में ही था। परिजनों ने तेंदुआ दिखते ही कमरे का दरवाजा लगा लिया। वहीं सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और मकान का चारों ओर से जाल से घेर लिया। उधर इलाके में तेंदुए की सूचना पर लोगों में हड़कंप मच गया। शाम साढ़े छह बजे वन विभाग की टीम का सफलता मिली और तेंदुए को पिंजरे में कैद कर ले जाया गया।
Trending Videos
Leopard in the verandah, family members trapped in the room, rescued after five hours
मेरठ में तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के विजय शर्मा ने सबसे पहले तेंदुए को मस्जिद वाली गली में खन्ना के घर के पास देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। लालकुर्ती पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इसके बाद तेंदुआ क्षेत्र के रहने वाले समीर के घर में घुस गया। घर में समीर के दो बच्चे मंकु (8) और वीरा (10) और समीर की सास कमरे में बंद थे। कमरे के बाहर ही बरामदे में तेंदुआ बैठ गया। 
Leopard in the verandah, family members trapped in the room, rescued after five hours
मेरठ में तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
वन कर्मियों ने घर को चारों ओर से जाल डालकर बंद किया गया। जाल डालने के दौरान तेंदुए ने क्षेत्र के अंगद नाम के युवक को पंजा मारकर घायल भी कर दिया। तेंदुए को रेस्क्यू करने का अभियान शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Leopard in the verandah, family members trapped in the room, rescued after five hours
ट्रैकुलाइजर गन लेकर तैयार वनकर्मी - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय लोगों और वन विभाग के काफी प्रयासों के बावजूद तेंदुआ घर से बाहर नहीं आ रहा था कि वहीं परिवार साढ़े पांच घंटे तक कमरे में फंसा रहा। आखिरकार मकान की पीछे की दीवार तोड़कर परिवार को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
Leopard in the verandah, family members trapped in the room, rescued after five hours
ट्रैकुलाइजर गन लेकर बैठे वनकर्मी - फोटो : अमर उजाला

वन विभाग ने तेंदुए को ट्रैकुलाइज करने की पूरी तैयारी कर रखी थी। वनकर्मी बंदूक ताने खड़े रहे लेकिन अभी उसे पकड़ा नहीं जा सका था। तेंदुए को बाहर लाने के लिए मुर्गा भी लाया गया। वन विभाग के अधिकारी सहित लालकुर्ती थाना पुलिस तेंदुए को पकड़ने में लगी रही। टीम ने जाल बिछाया हुआ था और तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे थे। बताया गया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लाया गया है। आखिरकार शाम होने तक टीम को सफलता मिली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed