फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दहशत में कटे 13 घंटे: सुबह पांच बजे देखा, शाम छह बजे पकड़ा गया तेंदुआ, स्कूलों की हुई छुट्टी, युवक घायल

Sun, 14 Apr 2024 12:13 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 14 Apr 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Leopard caught after thirteen hours in Meerut, schools closed, youth injured
मेरठ में तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के कसेरूखेड़ा में 13 घंटे तक तेंदुए का आतंक रहा। तेंदुए ने एक युवक के मुंह पर पंजा मारकर घायल कर दिया। स्कूलों में जल्दी छुट्टी कर दी गई। सुबह 9:20 बजे से वन विभाग और पुलिस की टीम इसे पकड़ने के लिए प्रयास करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। तेंदुआ कभी छत तो कभी घर में घुस जाता। इस दौरान 20 हजार की आबादी की सांसें अटकीं रहीं। एक परिवार चार घंटे तक फंसा रहा। बाद में घर की दीवार तोड़कर उसे निकाला। शाम छह बजे ट्रंक्युलाइजर गन से बेहोश कर तेंदुआ पकड़ लिया गया।
Leopard caught after thirteen hours in Meerut, schools closed, youth injured
मेरठ में तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
सुबह पांच बजे तेंदुआ दिखाई दिया और 9:20 बजे यह कसेरूखेड़ा की घनी आबादी में घुस गया। सुबह 10 बजे वह ऊंचा मोहल्ला निवासी ललित के घर के बरामदे में पहुंच गया। टीम ने जगह-जगह जाल लगाकर उसे पकड़ने का प्रयास किया।
Leopard caught after thirteen hours in Meerut, schools closed, youth injured
मेरठ में तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान तेंदुए ने वन विभाग की टीम और लोगों पर हमला कर दिया। इसमें क्षेत्रीय निवासी अंगद पासी घायल हो गया। वहीं, ललित अपने परिवार के साथ कमरे में फंसे रहे। उन्हें 4 घंटे बाद कमरे की दीवार तोड़कर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Leopard caught after thirteen hours in Meerut, schools closed, youth injured
मेरठ में तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
ललित अपनी पत्नी अंजू, मां विमला, बेटी वीरा के साथ कमरे में बंद थे और बाहर तेंदुआ बैठा था। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान भीड़ के कारण टीम को मुश्किल का सामना करना पड़ा। वन विभाग की टीम ने आठ घंटे ऑपरेशन चलाकर तेंदुए को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
Leopard caught after thirteen hours in Meerut, schools closed, youth injured
मेरठ में तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला

डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि तेंदुए की उम्र करीब 3 से 4 वर्ष के बीच है। रविवार सुबह इसे शिवालिक रेंज में छोड़ा जाएगा। फिलहाल उसे वन्य जीव विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह की निगरानी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि तेंदुआ स्वस्थ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed