क्रांतिधरा के लाल मेजर केतन शर्मा सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) में जम्मू में तैनात थे। आरआर के स्पेशल ऑपरेशन चलते रहते हैं। ऐसे में जब वह ऑपरेशन पर जाते तो परिवार के लोगों से बात करते। बात नहीं कर पाते तो मैसेज करके हालचाल पूछ लेते। बीते सोमवार को भी जाने से पहले उनकी परिजनों से बात हुई।
{"_id":"5d0b22ab8ebc3e2dc82ad9ce","slug":"last-selfie-scary-message-wife-anxiety-and-the-martyrdom-of-major-ketan-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वो आखिरी सेल्फी...डराने वाला मैसेज, पत्नी की चिंता और मेजर केतन शर्मा की शहादत, आज चुनी गईं अस्थियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वो आखिरी सेल्फी...डराने वाला मैसेज, पत्नी की चिंता और मेजर केतन शर्मा की शहादत, आज चुनी गईं अस्थियां
Thu, 20 Jun 2019 11:53 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 20 Jun 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
मेजर केतन शर्मा के घर पर गम का माहौल
- फोटो : अमर उजाला
शहीद मेजर को अंतिम विदाई
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह को उनका मैसेज आया तो वह परिवार के लिए बेहद डराने वाला था। उन्होंने लिखा था कि अचानक फायरिंग हो गई। मैं बाल-बाल बच गया। गोली पास से निकलती चली गई। मैसेज पढ़कर पत्नी इरा बेचैन हुईं तो मेजर केतन ने सेल्फी भेजते हुए लिखा था कि चिंता मत करो, मैं ठीक हूं। दुर्भाग्य यह रहा कि दोपहर को केतन देश के लिए शहीद हो गए।
मेजर केतन शर्मा की पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में आरआर की विभिन्न यूनिट में जो भी अफसर-जवान तैनात होते हैं, वे स्पेशल ऑपरेशन में रहते हैं। वे सोशल साइट्स से दूर रहते हैं। सुरक्षा कारणों के चलते ऐसा होता है। ऑपरेशन से पहले और उसके बाद वे घर पर बात कर सकते हैं। मेजर केतन शर्मा ने भी बीती रविवार रात को परिवार के लोगों से बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेजर केतन शर्मा की पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे उन्होंने पत्नी इरा को मैसेज भेजा कि आज तो बच ही गया। इसके बाद उन्होंने ठीक हूं कहकर सेल्फी भेजी। लेकिन इरा को क्या पता था कि चंद घंटे बाद दोपहर को वह ऑपरेशन के दौरान शहीद हो जाएंगे। इस आखिरी फोटो को देखकर परिजन सुधबुध खो बैठते हैं।
विज्ञापन
शहीद मेजर केतन शर्मा की बेटी कैरा
- फोटो : अमर उजाला
इरा तो कमरे में गुमसुम हैं। वे किसी से भी ज्यादा बात नहीं कर पा रही हैं। जब भी बोलती हैं तो केतन का नाम लेकर बिलखने लगती हैं। परिवार के लोग बस यही बोलते हैं कि सुबह का फोटो देखकर ये सोचा भी नहीं था कि दोपहर को उसकी कही बात सच हो जाएगी। इस फोटो को मोबाइल में देखकर परिजन और रिश्तेदार बिलखने लगते हैं।