मेरठ में अमर उजाला की टीम ने हाल ही में दो ऐसे बड़े स्टिंग किए हैं जिनकी हकीकत जानकर बड़े- बड़े अधिकारी भी हैरान रह गए। ताजा मामला शहर के वीआईपी इलाके में रईसजादों की कोठियों में चल रहे सेक्स रैकेट से जुड़ा हुआ है। अमर उजाला की टीम ने बीते सोमवार को स्टिंग किया तो सारी हकीकत सामने आ गई। इससे पहले भी अमर उजाला ने ऐसे ही एक बड़े रिटायर्ड अफसर की पोल खोली थी। कोठियों में बुलाई जाती हैं विदेशी लड़कियां...! अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट-
2 of 11
मौके पर पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
केस- 1
मेरठ के वीआईपी इलाके में रईसजादों की कोठियों में सेक्स रैकेट का गंदा धंधा चल रहा है। विदेशी लड़कियां तक कोठियों में बुलाई जाती हैं। पैसा कोठी में जमा कर लड़कियों को ले जाने की भी इजाजत है। अमर उजाला ने शहर के पॉश इलाकों में चल रहे सेक्स रैकेट का बीते सोमवार को स्टिंग किया। सेक्स रैकेट चलाने वाला एक आरोपी एलआईसी से रिटायर्ड अधिकारी तो दूसरा होटल मालिक बताया गया।
3 of 11
पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं शहर के पॉश इलाके आबूलेन और शास्त्री नगर में कोठियों में देह व्यापार के काले कारनामे का भंडाफोड़ होने पर परत दर परत खुलने लगी हैं। यहां गढ़ रोड स्थित महिला इंस्पेक्टर के होटल में भी सेक्स रैकेट चल रहा है। एक व्यक्ति खुद को होटल मैनेजर बताकर बाहर से लड़कियां बुलाने की सौदेबाजी करता है। इसका एक वीडियो अमर उजाला के पास है।
4 of 11
मौके पर पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
आबूलेन, साकेत और शास्त्रीनगर की कोठियों में सेक्स रैकेट चल रहा है। इसका खुलासा अमर उजाला ने सोमवार को स्टिंग करके किया था। गढ़ रोड पर एक महिला इंस्पेक्टर के होटल में भी सेक्स रैकेट चलना बताया गया। अमर उजाला ने इसकी छानबीन की तो चौंकाने वाली बात सामने आई।
5 of 11
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सेटिंग से चलता है धंधा
वीआईपी लोगों की कोठियों और होटलों में सेक्स रैकेट चलने की जानकारी पुलिस के पास भी है। पुलिस की साठगांठ से यह धंधा शहर में चल रहा है। इस धंधे को चलाने वाले ठेकेदार कहते हैं कि थाना पुलिस के पास वह मोटा पैसा पहुंचाते हैं जिसके चलते पुलिस खामोश रहती है।