{"_id":"58e8d6964f1c1b41485b7d03","slug":"ladies-who-reached-the-contract-with-sticks-and-sticks-beating-from-slippers-view-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लाठी-डंडे लेकर पहुंची महिलाएं, ठेका बंद न करने पर चप्पलों से पीटा, देखें तस्वीरें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठी-डंडे लेकर पहुंची महिलाएं, ठेका बंद न करने पर चप्पलों से पीटा, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शामली में शराब की दुकानों को लेकर जिले में विरोध प्रदर्शन का दौर अभी जारी है। बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा प्रदर्शन करते हुए शराब की दुकान बंद कराने की मांग की। वहीं, शामली के गांव खेड़ीकरमू में भी शराब की दुकान बंद कराने के लिए जमकर हंगामा किया गया।
2 of 7
शराब का ठेका बंद कराने पहुंची महिलाएं
खेड़ीकरमू गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार की शाम भी दिल्ली रोड स्थित शराब की दुकान को हटवाने के लिए हंगामा प्रदर्शन किया था। तब जिला आबकारी अधिकारी सुधीर कुमार सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने गुस्साई भीड़ को समझा बुझाकर शांत किया था। ग्रामीणों ने चेतावनी दी थी कि शुक्रवार शाम पांच बजे तक दुकान स्थानांतरित नहीं हुई तो फिर आंदोलन किया जाएगा।
3 of 7
ठेका बंद कराने पहुंची महिलाएं
इसके चलते शुक्रवार शाम पांच बजे फिर से सैकड़ों महिला और पुरुष एकत्र होकर शराब की दुकान पर पहुंच गए और हंगामा प्रदर्शन शुरू कर दिया। कई महिलाएं डंडे लेकर पहुंची। सूचना पर शामली कोतवाली प्रभारी तथा आबकारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाया कि दुकान स्थानांतरण कराने के संबंध में उच्चाधिकारियों से बात करें। इसके बाद भी लोग शांत नहीं हुए। फिलहाल शराब की दुकान को बंद करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
शराब के ठेके को लेकर हंगामा
उधर, बृहस्पतिवार शाम हुए घटनाक्रम के बारे में शराब की दुकान के सेल्समैन बिजेंद्र और कुलदीप ने शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर खेडीकरमू गांव की कुछ महिलाओं और पुरुषों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
5 of 7
पुलिस के सामने धमकी देती महिला
दूसरी तरफ, बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा में चल रही शराब की दुकान को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। आवासीय क्षेत्र के नजदीक संचालित इस दुकान को स्थानांतरित करने की मांग की गई। गुस्साए ग्रामीणों ने शराब की दुकान पर लगा बोर्ड भी उखाड़ दिया और चेतावनी दी कि दोबारा से शराब की दुकान खोली, तो आंदोलन होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।