फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath Helicopter Crash: मौत से पहले तुष्टि ने नानी संग ली आखिरी सेल्फी, बेरहम मौसम ने तोड़ी सांसों की डोर

Mon, 16 Jun 2025 12:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 16 Jun 2025 12:56 PM IST
सार

केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहा आर्यन हेली एविएशन कंपनी का हेलिकॉप्टर खराब मौसम के कारण दृश्यता कम होने से गौरी माई खर्क में पेड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट सहित सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बिजनौर की नानी और नातिन भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Kedarnath Helicopter Crash Tushit also took selfie with her grandmother Before her death bijnor news in hindi
Kedarnath Helicopter Crash - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केदारनाथ में नगीना निवासी अधिवक्ता धर्मपाल सिंह की पत्नी विनोद देवी (67) तथा उनकी नातिन बिजनौर निवासी अतुल विक्रम सिंह की पुत्री तुष्टि रानी (19) की हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से मौत हो गई।


वहीं, उत्तराखंड प्रशासन ने धर्मपाल के परिजनों को पहले देहरादून आने के लिए कहा। कुछ देर बाद ही परिजनों को सूचित किया गया कि वे सीधे गुप्तकाशी पहुंच जाएं। परिजन इस सूचना पर तुरंत ही रवाना हो गए।
Kedarnath Helicopter Crash Tushit also took selfie with her grandmother Before her death bijnor news in hindi
नानी नातिन की मौत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना में स्टेशन के सामने धामपुर मार्ग पर रहने वाले अधिवक्ता धर्मपाल सिंह शुक्रवार को पत्नी विनोद देवी, नातिन तुष्टि रानी, पौत्र ईशान (15) और नाती गौरांश (12) के साथ केदारनाथ धाम के दर्शन करने गए थे। परिजनों के अनुसार, केदारधाम के दर्शन करने के बाद रविवार की सुबह करीब पांच बजे विनोद देवी व तुष्टि रानी हेलिकॉप्टर से गुप्तकाशी आ रहीं थीं। धर्मपाल सिंह अन्य सदस्यों के साथ पहले ही दूसरे हेलिकॉप्टर से शेष सदस्यों के साथ गुप्तकाशी आ गए थे।

 
Kedarnath Helicopter Crash Tushit also took selfie with her grandmother Before her death bijnor news in hindi
मृतक विनोद देवी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रास्ते में गौरीकुंड के पास खराब मौसम की वजह से एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विनोद देवी और तुष्टि रानी की मौत हो गई। सूचना नगीना पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath Helicopter Crash Tushit also took selfie with her grandmother Before her death bijnor news in hindi
फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने वाली तुष्टि ने नानी के साथ सेल्फी भी ली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेरहम मौसम ने तोड़ दी नानी नातिन की सांसों की डोर
केदारनाथ में बिगड़े मौसम ने विनोद देवी और उनकी नातिन की सांसों की डोर को तोड़ दिया। शनिवार को ही दोनों को गुप्तकाशी आना था लेकिन मौसम खराब होने के कारण हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। रविवार सुबह जैसे ही हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी तो खराब मौसम के कारण वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
नगीना निवासी धर्मपाल सिंह ने अपने परिवार के साथ शनिवार की सुबह करीब 10 बजे बाबा केदारनाथ के दर्शन कर लिए थे। 
 
विज्ञापन
Kedarnath Helicopter Crash Tushit also took selfie with her grandmother Before her death bijnor news in hindi
विनोद और तुष्टि की आखिरी सेल्फी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद वे अपनी पत्नी विनोद देवी, नातिन तुष्टि, पौत्र ईशान और नाती गौरांश के साथ हेलिकॉप्टर में सवार होने के लिए दोपहर करीब एक बजे हेलीपैड पर पहुंचे। हेलिकॉप्टर में बैठने का नंबर आया तो छह यात्रियों के बैठने की क्षमता वाले हेलिकॉप्टर में धर्मपाल सिंह, उनके पौत्र ईशान और नाती गौरांश को ही बैठने का मौका मिला। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed