फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कातिल का कबूलनामा: शक, दुष्कर्म और फिर हत्या! खंडहर में मिला महिला का शव, रिक्शा चालक की दरिंदगी का पर्दाफाश

Sat, 14 Jun 2025 01:02 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 14 Jun 2025 01:02 PM IST
सार

मेरठ के गांधी बाग के पास खंडहर में महिला की खून से लथपथ लाश मिली। पुलिस ने रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया, जिसने दुष्कर्म के बाद ईंट से सिर कूचकर हत्या करना कबूल कर लिया। पढ़ें इस जघन्य हत्याकांड की पूरी कहानी।

विज्ञापन
Rickshaw puller murders woman friend in Meerut over suspicion of affair
आरोपी रिक्शा चालक लाल घेरे में - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के सदर बाजार थाना पुलिस ने शुक्रवार को कैंट इलाके में गांधी बाग चौराहे के पास खंडहर पड़े भवन में हुई महिला की हत्या का खुलासा कर दिया है। जागृति विहार निवासी रिक्शा चालक करतार सिंह ने अपनी महिला मित्र की किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध के शक में दुष्कर्म के बाद ईंट से सिर कूचकर हत्या की थी। मृतका मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। 

Rickshaw puller murders woman friend in Meerut over suspicion of affair
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

शुक्रवार को पुलिस ने हत्यारोपी करतार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने हत्यारोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया गया रिक्शा, ईंट, खून से सनी शर्ट बरामद की है। सोमवार 9 जून गांधी बाग के पास खंडहर में महिला का खून से लथपथ शव मिला था। सिर कूचकर हत्या की गई थी।

सिर के अलावा चेहरे पर भी गहरे घाव मिले। महिला का शव अर्द्धनग्न अवस्था में था। पुलिस ने 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर गुरुवार शाम को उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए गुरुवार देर रात को आरोपी रिक्शा चालक करतार सिंह को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। 

Rickshaw puller murders woman friend in Meerut over suspicion of affair
बंद कमरे में मिला कपड़ों से भरा बैग - फोटो : संवाद

तीन माह से घर छोड़कर आरोपी के साथ रह रही थी
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि घंटाघर के सीसीटीवी कैमरों में रिक्शा चालक करतार सिंह के साथ महिला को देखा गया था। पुलिस ने करतार सिंह को गिरफ्तार कर गहन पूछताछ की तो उसने महिला की हत्या करना स्वीकार कर लिया। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। तीन महीने पहले वह घर से चली आई थी।

एसपी सिटी ने बताया कि महिला घंटाघर पर रिक्शा चालक करतार सिंह को मिली थी। करतार सिंह जागृति विहार का रहने वाला है। परिवार में उसका भाई और भाभी है, मगर कई सालों से अलग रहता है। वह घंटाघर पर ही रह रहा था और रिक्शा में ही सोता था। महिला भी आरोपी के साथ रहती और फुटपाथ पर सोती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rickshaw puller murders woman friend in Meerut over suspicion of affair
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

नौचंदी घुमाने के बहाने लेकर गया बाद में खंडहर में लेजाकर कर दी हत्या
एसपी सिटी के मुताबिक रिक्शा चालक करतार सिंह योजना बना कर 7 जून की रात महिला को नौचंदी मेला घुमाने के बहाने रिक्शा में बैठाकर ले गया। वह उसे सदर बाजार क्षेत्र में गांधी बाग के पास खंडहर पड़े भवन में ले गया। वहां उसने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया। बाद में गला दबाकर और ईंट से सिर व चेहरे पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। देर रात को वह रिक्शा लेकर चुपचाप वहां से भाग गया।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 14 जून को आपके शहर में क्या हुआ 

विज्ञापन
Rickshaw puller murders woman friend in Meerut over suspicion of affair
meerut murder - फोटो : संवाद

बेटी मिलने पर पिता को सौंपी
पुलिस के अनुसार महिला सरधना क्षेत्र की रहने वाली थी। उसकी शादी मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। वह तीन बच्चों की मां थी। होली पर वह फलावदा से बस में बैठकर मेरठ आ गई थी। वह साथ में छह साल की बेटी को भी लाई थी। उसे घंटाघर के पास एक परिवार ने अपने पास रख लिया था। पुलिस ने फिलहाल उसे उसके पिता को सौंप दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed