फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों पर कांवड़ियों का कब्जा, जनशताब्दी बन गई पैसेंजर, केवल एक स्पेशल ट्रेन चली

Thu, 25 Jul 2019 05:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 25 Jul 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
kawad yatra 2019: passenger panic after kawadiya hold on Delhi-haridwar trains
कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रेनों का हाल - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ यात्रा के दौरान रेल यात्रियों का सफर मुसीबत भरा हो रहा है, लेकिन रेलवे प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। लगातार तीन दिनों से कांवड़ियों का प्रीमियम ट्रेनों पर कब्जा बना हुआ है। इसके बाद भी कोई हल नहीं निकाला जा रहा है। जिससे यात्री आरक्षित श्रेणी के डिब्बों में भी सुरक्षित नहीं हैं। रेलवे प्रशासन की ओर से पुलिसकर्मियों को यात्रियों की सुरक्षा में लगाया गया, लेकिन यह भी फेल हो गए। रोजाना शाम के समय हरिद्वार और देहरादून की तरफ जाने वाली जनशताब्दी और उत्कल एक्सप्रेस ट्रेनों में बिना किसी रोकटोक के कांवड़िये सफर कर रहे हैं। 

kawad yatra 2019: passenger panic after kawadiya hold on Delhi-haridwar trains
कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रेनों का हाल - फोटो : अमर उजाला

नई दिल्ली से वाया मेरठ, देहरादून को जाने वाली जनशताब्दी का हाल बेहाल रहा। शाम पांच बजे के आसपास सिटी स्टेशन पहुंची जनशताब्दी को दोनों तरफ से कांवड़ियों ने घेर लिया गया। कांवड़ को ट्रेन के दोनों ओर बांधकर कांवड़िए सफर कर रहे हैं। सिटी स्टेशन पर पुलिसकर्मी भी कांवड़ियों को समझा नहीं सके। जनशताब्दी की सभी कोच पर कांवड ही कांवड़ नजर आ रही थीं। ऐसा लग रहा था मानो रेलवे ने जनशताब्दी को कांवड़ स्पेशल ट्रेन घोषित कर दिया हो। 

kawad yatra 2019: passenger panic after kawadiya hold on Delhi-haridwar trains
कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रेनों का हाल - फोटो : अमर उजाला

टू-डीएस समय की पटरी से उतरी
कांवड़ यात्रा को देखते हुए दिल्ली-सहारनपुर पैंसेजर को हरिद्वार तक बढ़ाया गया। रेलवे ने मात्र इसी ट्रेन को ही कांवड़ स्पेशल ट्रेन को रखा। लेकिन यह ट्रेन भी समय की पटरी से उतर गई है। सुबह 7.04 बजे सिटी स्टेशन आने वाली टू-डीएस पैसेंजर अपने तय समय से दो घंटे 51 मिनट की देरी से सिटी स्टेशन पहुंचती। इसके देरी से चलने पर सबसे ज्यादा नुकसान दैनिक यात्रियों को झेलना पड़ रहा है। सुबह के समय दैनिक यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए ट्रेनों की पहले से ही कमी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
kawad yatra 2019: passenger panic after kawadiya hold on Delhi-haridwar trains
कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रेनों का हाल - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों में कांवड़ियों की संख्या बढ़ी  
शिवरात्रि का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। वैसे ही हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों में कांवड़ियों की संख्या बढ़ रही है। शिव भक्त कांवड़ियां अपनी कांवड़ को सजाकर भगवान शिव के जयघोष के साथ रेलवे स्टेशनों, हाल्ट पर पहुंचकर कांवड़ को ट्रेन की बोगी की खिड़की पर बांध रवाना हो रहे हैं। स्टेशन, बस अड्डे आदि सार्वजनिक स्थानों पर भक्त कांवड़ियों की भगवान शिव का जयघोष ही सुनाई दे रहा है। 

विज्ञापन
kawad yatra 2019: passenger panic after kawadiya hold on Delhi-haridwar trains
कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रेनों का हाल - फोटो : अमर उजाला

रेलवे ने कांवड़ियों के लिए एक अतिरिक्त ट्रेन चलाई  
रेलवे प्रशासन ने कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखकर दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर एक अतिरिक्त ट्रेन संचालित की है। वहीं कांवड़ व गंगाजल लेने के लिए नगर व क्षेत्र से काफी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार ट्रेनों व बसों में रवाना होने लगे। स्टेशन अधीक्षक अय्यूब खान ने बताया कि कांवड़ियों को देखकर रेलवे प्रशासन ने एक पैसेंजर ट्रेन नंबर 74023 को संचालित किया है, ताकि कांवड़ियों को हरिद्वार तक जाने के लिए कोई परेशानी न हो। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed