{"_id":"5bd58afdbdec226983027121","slug":"karwa-chauth-celebration-in-meerut-see-in-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मना करवाचौथ पर्व, सोलह श्रृंगार कर सुहागिनों ने किया चांद का दीदार , देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मना करवाचौथ पर्व, सोलह श्रृंगार कर सुहागिनों ने किया चांद का दीदार , देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 28 Oct 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
सुहागिन महिलाओं ने शनिवार को करवाचौथ का पर्व धूमधाम से मनाया। पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा। रात को 8:15 बजे चांद को अर्घ्य देकर व्रत खोला। शहर में सुबह से ही करवाचौथ पर्व की रौनक थी। हाथों में मेहंदी सजाई महिलाएं बाजार में खरीदारी करने पहुंचीं। ब्यूटी पार्लरों पर मेकअप कराने और हेयर स्टाइल के लिए महिलाओं की कतारें रहीं। दिनभर महिलाओं ने बिना निर्जल व्रत रखा।
Trending Videos
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
सोलह श्रृंगार कर महिलाएं मंदिरों में भगवान के दर्शन करने गईं। कॉलोनियों व सामुदायिक भवनों में सामूहिक रूप से करवा माता का पूजन हुआ। करवा माता की कथा सुनकर पूजन किया। शाम को चांद निकलने पर चंद्रमा की पूजा कर अर्घ्य दिया। पति की पूजा कर पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पतियों ने भी पत्नी को पानी पिलाकर व्रत पूरा कराया और उपहार भी दिए।
मेरठ न्यूज
सास और बड़ी बुजुर्ग महिलाओं के पैर छूकर बायना दिया। करवा माता से पति की लंबी आयु का आशीर्वाद लिया। बाजारों में सुबह से ही फूलमाला, मिट्टी के करवे, करवा माता का कैलेंडर, पूजन सामग्री, खांड के करवे की बिक्री शुरू हो गई। शास्त्रीनगर, थापर नगर, विजय नगर, साकेत, धनवंतरी नगर, पटेल नगर, जयदेवी नगर, सुपरटेक पामग्रीन व ग्रीन विलेज में संयुक्त पूजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
meerut news
घर पर पूजा, रेस्टोरेंट में डिनर
पहली बार करवाचौथ का व्रत करने वाली सुहागिन महिलाओं ने बहुत धूमधाम से पर्व मनाया। घर पर विधि विधान से करवा माता की पूजा करने के बाद होटल व रेस्टोरेंट में डिनर किया। शहर के सभी होटलों व रेस्टोरेंट में करवाचौथ स्पेशल लेविश डिनर की व्यवस्था की गई। कपल्स के लिए गेम्स व विशेष बुफे का इंतजाम हुआ। कुछ जगह पिंक कलर की सजावट भी हुई। कुछ रेस्टोरेंट ने उपहार भी दिए।
पहली बार करवाचौथ का व्रत करने वाली सुहागिन महिलाओं ने बहुत धूमधाम से पर्व मनाया। घर पर विधि विधान से करवा माता की पूजा करने के बाद होटल व रेस्टोरेंट में डिनर किया। शहर के सभी होटलों व रेस्टोरेंट में करवाचौथ स्पेशल लेविश डिनर की व्यवस्था की गई। कपल्स के लिए गेम्स व विशेष बुफे का इंतजाम हुआ। कुछ जगह पिंक कलर की सजावट भी हुई। कुछ रेस्टोरेंट ने उपहार भी दिए।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर दी बधाई
मेरठ न्यूज
करवाचौथ का त्योहार सोशल मीडिया पर छाया रहा। महिलाओं ने करवाचौथ की तैयारी शुरू हैशटेग से मेहंदी की तस्वीरें और अपनी शॉपिंग को शेयर किया। व्हाट्सएप के स्टेटस और डीपी पर मेहंदी की फोटो लगाई। शनिवार को सुबह से ही हैप्पी करवाचौथ और करवाचौथ के संदेश शेयर किए। फेसबुक, इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी किए। एक-दूसरे को फोन पर मेसेज के माध्यम से बधाई दी। शाम को करवाचौथ की पूजा करते हुए तस्वीर, पति के साथ सेल्फ, चांद की पूजा करते हुए जैसी अलग-अलग तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं।