फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करवा चौथ 2018: ऐसे जीते पति का दिल, चूक गए तो रह जाएगा पछतावा, देखें तस्वीरें

Wed, 19 Sep 2018 04:04 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 19 Sep 2018 04:04 PM IST
विज्ञापन
karva chauth, Do this to win the heart of the husband
करवाचौथ - फोटो : amar ujala

करवाचौथ के लिए महिलाओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। वैसे तो हर नवविवाहिता का सपना होता है कि वह करवाचौथ के दिन अपने पति को खुश देखें, और प्यार से पति का दिल जीत लें। लेकिन उसके लिए कुछ तैयारियां करनी होंगी। जानिए क्या:-

karva chauth, Do this to win the heart of the husband
करवा चौथ 2018 - फोटो : अमर उजाला

इस बार करवाचौथ पर चांद का दीदार तो होगा ही लेकिन, कुछ महिलाओं ने ऐसी तैयारियां की है, जिससे चांद के साथ- साथ पिया का चेहरा भी सामने होगा। आगे जानिए आखिर ऐसा कैसे संभव होगा।

karva chauth, Do this to win the heart of the husband
करवा चौथ 2018 - फोटो : अमर उजाला

जी हां, इस बार पिया की फोटो लगी छलनी में गोरियां अपने साजन का चेहरा देखेंगी। करवाचौथ व्रत इस बार अक्टूबर में है। लेकिन बाजार में करवाचौथ की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। नवविवाहिताएं भी अपने पहले, दूसरे करवाचौथ के लिए तैयारियों में जुट गई हैं। कस्टमाइज उपहारों के दौर में इस बार करवाचौथ पर क स्टमाइज बर्तनों की विशेष मांग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
karva chauth, Do this to win the heart of the husband
करवा चौथ 2018 - फोटो : अमर उजाला

बाजार में खासतौर पर करवाचौथ के लिए फोटो लगी थाली, छलनी, ग्लास, लोटा आदि बर्तन तैयार किए जा रहे हैं। पूजा की थाली और चांद का दीदार करने के लिए छलनी पर पिया संग अपनी फोटो प्रिंट कराई जा रही हैं। शहर के फोटो स्टूडियो और गिफ्ट मेकर्स के इस तरह के आर्डर दिये जा रहे हैं। यहां करवाचौथ की कस्टमाइज पूजा थाली के ऑर्डर भी आने शुरू हो गए हैं। प्यारभरे संदेश के साथ पूजा की थाली पर अपनी और पियाजी की फोटो प्रिंट कराई जा रही है, ताकि करवाचौथ के दिन सबकी थालियों में उनकी थाली सबसे अलग, अनूठी और नई दिखे।

विज्ञापन
karva chauth, Do this to win the heart of the husband
करवा चौथ 2018 - फोटो : अमर उजाला

करवाचौथ पूजा थाली कस्टमाइज फोटो पैकेज की शुरुआत 500 रुपये से है। कस्टमाइज पूजा थाली पैकेज दो हजार रुपये तक है। मनपसंद तस्वीर को किसी भी आकार के बर्तनों पर प्रिंट करा सकते हैं। छलनी, लोटा, ग्लास, कप, थाली किसी पर भी प्रिंट करा सकते हैं। गिफ्ट देने के लिए पूरा सेट भी तैयार करा सकते हैं। स्टील, कांच, सिरेमिक, वुड, तांबा, पीतल किसी भी मैटेरियल के बर्तनों पर प्रिंटिंग हो सकती है। इसके अलावा कई ऑनलाइन कंपनियां भी कप, ग्लास या अन्य वस्तु पर फोटो प्रिंट करा रही हैं। इसकी शुरूआत 180 रुपये से है। फ्री डिलीवरी भी उपलब्ध कराई जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed