{"_id":"5ba20d90867a557f6917f5a3","slug":"up-badmash-attacked-family-in-gunfire-in-hastinapur-one-died-saveral-injured","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: रात के सन्नाटे में 30 राउंड फायरिंग से दहल उठा गांव, देखें वारदात की 9 तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रात के सन्नाटे में 30 राउंड फायरिंग से दहल उठा गांव, देखें वारदात की 9 तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हस्तिनापुर के गांव अलीपुर मोरना में सोमवार देर रात 30 से ज्यादा राउंड फायरिंग हुई और छत पर सो रहे जॉनी के शरीर से छह गोलियां आरपार हो गईं। जबकि साथ में सो रहा नौकर राजा पांच गोलियां लगने से मौके पर मारा गया। पुलिस के अनुसार जॉनी का दावा है कि वह गोलियां लगने पर भी 12 फीट ऊंची छत से कूद गया। नीचे गनर सुधीर के साथ मौजूद बड़े भाई जोगेंद्र ने उसे कमरे में खींचकर उसकी जान बचा ली। बता दें कि जोगेंद्र अपने माता-पिता की हत्या में चश्मदीद गवाह है। देखें हादसे की ताजा तस्वीरें :-
अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से टूटी नींद...
2 of 9
हमले में घायल महिला
- फोटो : अमर उजाला
आनंद अस्पताल में भर्ती जॉनी के अनुसार हम तो छत पर सोए हुए थे। अचानक गोलियों की आवाज से नींद टूट गई। मुझे भी गोली लगी तो बौखलाहट में चारपाई से गिर गया। देखा तो सामने कई लोग अंधाधुंध गोलियां बरसा रहे थे। मेरे शरीर में कई गोलियां लगीं। लेकिन उसके बावजूद भी मैं जान बचाने के लिए छत से कूद गया। इसके बाद भी हमलावर गोलियां बरसाकर भाग गए। उस समय कम से कम 30 गोलियां तो चली होंगी। दावा किया कि उसके पेट और पैरों में छह गोलियां लगीं, जो आरपार हो गईं। उसका दोस्त और घर का कामकाज देखने वाला राजा भी उसके पास ही सो रहा था। हमलावरों ने गोलियां बरसाकर उसे मार डाला।
फूलप्रूफ था प्लान
3 of 9
इसी घर में सोए थे राजा व जॉनी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार 50 हजारी सोनू ने जॉनी और उसके भाई की हत्या का फूलप्रूफ प्लान बनाया था। जॉनी और उसका नौकर राजा छत पर सोए थे। जॉनी का भाई जोगेंद्र नीचे सोया था। उसके साथ गनर था। यह सब जानकारी बदमाशों को पहले से थी। जॉनी के अनुसार उनकी गांव में सोनू पक्ष से रंजिश चल रही है। इसी के चलते सोनू ने अपने साथियों के साथ मिलकर ये हमला किया। सोनू पक्ष उसकी जान लेना चाहता था। लेकिन मैं बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
मृतक ए राजा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
वारदात सोमवार रात दो से तीन बजे के बीच की है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। राफन गांव के राजा पुत्र संतरपाल का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। राजा की मौसी सुरेश पत्नी सूरजभान ने बताया कि राजा चार बहन भाईयों में सबसे छोटा था। राजा जब दो साल का था तो मां की मौत हो गई थी। करीब चार साल पहले राजा के पिता की हत्या हो गई थी। लेकिन आज तक उनका शव नहीं मिला।
विज्ञापन
फैक्चर भी नहीं, हो सकती है गहरी साजिश
5 of 9
गांव में बंद पड़ा मृतक राजा का घर
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राजा की हत्या के बाद कुख्यात सोनू ने जॉनी पर गोलियां बरसा दीं। बदमाशों को देख कर जॉनी मकान की छत से कूद गया। लेकिन बड़ा सवाल है कि जॉनी के पैर में फैक्चर तक नहीं आया। मृतक राजा के परिजनों ने भी आरोप लगाया है कि उनके बेटे की बदमाशों ने हत्या कर दी और जॉनी और उसके भाई को कुछ नहीं हुआ। पुलिस के सामने ही उन्होंने आरोप लगाया कि राजा की हत्या में गहरी साजिश भी हो सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।