फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

kanwad Yatra photo: पथरीली डगर पर जप भोले का नाम..चल कांवड़िया चल, झांकियों का शहर बना मेरठ

Sun, 24 Jul 2022 12:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 24 Jul 2022 12:23 PM IST
विज्ञापन
kanwar yatra photo: Chanting the name of Shiv, hundreds of kanwadies are passing from highway per hours
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला

पांव में छाले, धूप और छांव के बीच कांवड़िया अपने शिवालयों की तरफ कदम से कदम से मिलाकर भोले का नाम जपते बढ़ रहे हैं। शिवालय और कांवड़ सेवा शिविर में बजाए जा रहे भोले के भजन कांवड़ियों के साथ हर किसी को उत्साहित कर रहे हैं। हाईवे पर केसरिया सैलाब उमड़ पड़ा है।



शाम ढलते ही पूरा शहर झांकियों में तबदील हो जाता है। दिल्ली, गाजियाबाद की विशाल झांकी कांवड़ सभी को आकर्षित कर रही हैं। भगवान शिव की विशाल प्रतिमा वाली कांवड़, तिरंगा झंडा कांवड़, मार्बल का श्रीराम मंदिर, भगवान शिव का विराट स्वरूप, भगवान गणेश, शिव परिवार की 250 से अधिक छोटी बड़ी कांवड़ बाईपास और रुड़की रोड से गुजरी। टोल प्लाजा, मोदीपुरम, कंकरखेड़ा बाईपास, शोभापुर और बागपत बाईपास पर डीजे कांवड़ के बीच साउंड को लेकर प्रतिस्पर्धा भी हुई। झांकियों को सात रंगों की मनमोहक एलइडी लाइटों से सजाया गया। मोदीपुरम, कंकरखेड़ा, रुड़की रोड, बेगमपुल, दिल्ली रोड, शास्त्रीनगर आदि क्षेत्रों के लोग कांवड़ सेवा शिविरों में पहुंचकर सेवा कार्य कर रहे हैं।

kanwar yatra photo: Chanting the name of Shiv, hundreds of kanwadies are passing from highway per hours
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला

झांकी कांवड़ में सजाई मिसाइल, टैंक और सेना के जवान
एक कांवड़ राष्ट्र के नाम, तो कोई मन्नत पूरी होने पर कांवड़ ला रहा है। दिल्ली जहांगीरपुरी के 22 युवकों की टोली राष्ट्र के नाम झांकी कांवड़ लाई। युवाओं ने झांकी के माध्यम से शहीद सैनिकों को नमन किया। देश की आन बान शान को दिखाया। झांकी में मिसाइल, तोप, स्टेनगन और सेना के बैरक भी बनाकर सेना की शक्ति को प्रदर्शित किया।

दिल्ली जहांगीरपुरी निवासी राहुल और गौरव ने बताया कि वह लोग सेना भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। प्रतिदिन चार किलोमीटर की दौड़ भी लगाते हैं। झांकी कांवड़ में जल भी रखा है। तीन दिन में हरिद्वार से मेरठ पहुंच गए हैं। यह झांकी कांवड़ स्वयं ही तैयार की है। पप्पू ने बताया कि भगवान शिव से प्रार्थना की है सभी साथी सेना में भर्ती हो जाए।

kanwar yatra photo: Chanting the name of Shiv, hundreds of kanwadies are passing from highway per hours
kanwar yatra, meerut news - फोटो : अमर उजाला

नाना के साथ कांवड़ लाया नन्हा शिवदास
कांवड़ यात्रा में इस बार बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सभी शिव भक्ति में लीन हैं। छोटे बच्चों को माताएं ट्रॉली में लेकर जा रही हैं। गाजियाबाद निवासी देवेंद्र और रेखा ने बताया कि नाती के लिए भगवान शिव से मन्नत मांगी जो पूरी हो गई। अब नाती शिवदास के साथ यात्रा कर रहे हैं। शिवदास ने बताया कि 30वीं बार कांवड़ ला रहे हैं। पहली बार नाती और पत्नी भी जल लेकर आई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
kanwar yatra photo: Chanting the name of Shiv, hundreds of kanwadies are passing from highway per hours
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला

आपसी सौहार्द के लिए किन्नर लाए कांवड़
दिल्ली शाहदरा मोना और शिवाली ने बताया कि वह 12 वर्ष से कांवड़ ला रही हैं। भगवान शिव के प्रति अस्था है। मोना ने बताया कि पूरे श्रावण व्रत रखती हैं। भगवान शिव के अर्द्धनारीश्वर स्वरूप की पूजा करते हैं। देश में आपसी सौहार्द बना रहे और किसी भी तरह का वैमनस्य न रहे इसी उद्देश्य से इस बार 12 वीं कांवड़ लाए हैं। उन्होंने बताया कि इस बार पूर्व के वर्षों के मुुकाबले कांवड़ियों की संख्या बहुत अधिक है।
 

विज्ञापन
kanwar yatra photo: Chanting the name of Shiv, hundreds of kanwadies are passing from highway per hours
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला

टिकटॉकर लाया पहली कांवड़
दिल्ली का टिकटॉकर देवराज ने बताया कि वह पहली कांवड़ लाया है। बाईपास कंकरखेड़ा व्यापार संघ के सेवा शिविर का उसने वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड किया। देवराज ने बताया कि हरिद्वार से मेरठ के बीच अभी तक वह 32 वीडियो अपलोड कर चुका है। कांवड़ यात्रा में लोगों में अनंत उत्साह है। कांवड़ के हर रंग को वीडियो में कैद करने का प्रयास किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed