फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: कांवड़ खंडित करने पर बवाल, चौकी में तोड़फोड़, जान बचाकर भागे एसपी सिटी, देखें तस्वीरें

Sun, 24 Jul 2022 12:08 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 24 Jul 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Attacked check post and police for breaking Kanwar on NH-58 in Meerut see pictures
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कांवड़ खंडित होने पर शनिवार को कांवड़ियों ने एनएच-58 पर जमकर बवाल किया। दूसरे समुदाय के एक युवक को कांवड़ियों ने पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की और आगजनी का प्रयास किया। वहीं एसपी सिटी और एक राहगीर की गाड़ी भी तोड़ डाली। 



वहीं एसपी सिटी और सीओ दौराला को जान बचाकर भागना पड़ा। डीएम-एसएसपी, भाजपा नेता और व्यापारी कांवड़ियों को समझाने में लगे रहे। जाम खुलवाते समय डीएम दीपक मीणा के पैर पर गाड़ी का पहिया चढ़ गया। हाईवे पर करीब पांच घंटे अराजकता का माहौल रहा।

Attacked check post and police for breaking Kanwar on NH-58 in Meerut see pictures
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान सीकरी भरतपुर निवासी हनी मुखीजा, दिशांत, लोकेश, कपिल, धीरज और जतिन समेत 40 कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार से गंगाजल लेकर जा रहा था। एनएच-58 हाईवे पर खिर्वा चौराहे के पास भाजपा नीरज मित्तल के शिविर में कांवड़िया सुबह 11 बजे आकर रुके। उन्होंने अपनी-अपनी कांवड़ की झांकी सड़क पर खड़ी की हुई थीं। 

Attacked check post and police for breaking Kanwar on NH-58 in Meerut see pictures
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ियों का आरोप है कि दोपहर 12 बजे बाइक पर सवार दूसरे समुदाय के दो युवक वहां पहुंचे। दोनों युवकों ने कांवड़ झांकी को खंडित कर दिया, जिस पर कांवड़ियों ने हंगामा किया। इस दौरान हाईवे पर कांवडियों की भीड़ लग गई। खंडित करने वाले एक आरोपी को कांवड़ियों ने पकड़ लिया और उसे पीटकर अधमरा कर दिया। हाईवे पर दोनों तरफ जाम भी लगा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Attacked check post and police for breaking Kanwar on NH-58 in Meerut see pictures
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला

इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी को कांवड़ियों से बचाया और चौकी में बैठा लिया। गुस्साए कांवड़ियों ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ कर आगजनी का प्रयास किया। विरोध करने पर कांवड़ियों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की, जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। बवाल बढ़ता देख एडीजी, आईजी, डीएम, एसएसपी और एसपी ट्रैफिक बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ हाईवे पर पहुंचे। साथ ही शिविर लगाने वाले भाजपा नेता के साथ एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, व्यापारी गणेश अग्रवाल, निरंकार, जोनी और अमित गुप्ता आदि भी वहां आ गए।

विज्ञापन
Attacked check post and police for breaking Kanwar on NH-58 in Meerut see pictures
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला

भाजपा नेताओं ने समझाया, पुलिस बनी रही मूकदर्शक 
कांवड़ियों को भाजपा नेता और व्यापारियों ने समझाया। बताया गया कि पुलिस प्रशासन के अधिकारी मूकदर्शक बने रहे। तीन बजे मामला शांत हुआ। पुलिसकर्मी दो कांवड़ियों को लेकर हरिद्वार से अपनी गाड़ी में गंगाजल लेने के लिए निकले। 3:30 बजे बजरंग दल और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता हाईवे पर पहुंचे। दोबारा से कांवड़ियों ने हंगामा किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed