फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey News: बिजनौर में देखा गया था हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे, अब उज्जैन से हुआ गिरफ्तार, पांच लाख का था इनाम

Thu, 09 Jul 2020 11:11 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 09 Jul 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Arrested: Kanpur Encounter History Sheeter Vikas Dubey has arrested in Ujjain Mahakal Temple at Madhya Pradesh after his location was found in Bijnor
कुख्यात अपराधी विकास दुबे गिरफ्तार - फोटो : ANI

उत्तर प्रदेश के कानपुर में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हालांकि घटना के सात दिन बाद तक भी यूपी पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई। मध्य प्रदेश की पुलिस ने गुरुवार को उसे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले यूपी के बिजनौर में उसे एक दरोगा ने देखने का दावा किया था। आगे जानिए पूरा अपडेट-

Vikas Dubey Arrested: Kanpur Encounter History Sheeter Vikas Dubey has arrested in Ujjain Mahakal Temple at Madhya Pradesh after his location was found in Bijnor
बिजनौर में पुलिस अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में हल्दौर थाने के दरोगा ने पांच लाख के इनामी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को उसके साथियों के साथ जिले में देखा था। वह अपने छह साथियों के साथ स्कॉर्पियो कार में देखा गया था। इसके बाद जिले भर की पुलिस अलर्ट हो गई थी।

Vikas Dubey Arrested: Kanpur Encounter History Sheeter Vikas Dubey has arrested in Ujjain Mahakal Temple at Madhya Pradesh after his location was found in Bijnor
वाहनों की चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया गया था पर कहीं भी वे दोनों गाड़ी नहीं मिली थी। पुलिस को शक था कि कहीं जिले में ही विकास दुबे छिपा है। पुलिस उसका ठिकाना तलाशने में जुटी रही। यह भी चर्चा रही थी कि वह अपने साथियों के साथ उत्तराखंड की सीमा में घुस गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Arrested: Kanpur Encounter History Sheeter Vikas Dubey has arrested in Ujjain Mahakal Temple at Madhya Pradesh after his location was found in Bijnor
विकास दुबे की तलाश जारी - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद जिले भर की पुलिस सड़कों पर उतर आई थी और चेकिंग अभियान सख्त कर दिया था। हर वाहन की तलाशी ली गई पर विकास दुबे पुलिस को नहीं मिला था। 

विज्ञापन
Vikas Dubey Arrested: Kanpur Encounter History Sheeter Vikas Dubey has arrested in Ujjain Mahakal Temple at Madhya Pradesh after his location was found in Bijnor
मुजफ्फरनगर में भी पुलिस थी अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

एसपी संजीव त्यागी, एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र, एसपी देहात संजय कुमार, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, सीओ धामपुर महावीर सिंह समेत पांचों सर्किल सीओ पुलिस फोर्स के साथ चेकिंग अभियान में जुट गए थे। लेकिन विकास दुबे की लोकेशन नहीं मिल पाई थी। अब आखिरकार उसे मध्य प्रदेश की पुलिस ने उज्जैन के महाकाल मंदिर से दबोच लिया है। विकास दुबे पर बुधवार को ही पांच लाख का इनाम घोषित किया गया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed