फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Iqra Hasan: लंदन से पढ़ाई, दादा-पिता पूर्व सांसद और भाई विधायक; जानें इकरा हसन क्यों एक बार फिर सुर्खियों में

Thu, 17 Jul 2025 02:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 17 Jul 2025 02:00 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी की कैराना लोकसभा सीट से सांसद इकरा हसन एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। कैराना सांसद और छुटमलपुर नगर पंचायत अध्यक्ष शमा परवीन के साथ एडीएम ने अभद्र बर्ताव किया। आइए जानते हैं क्या है मामला

विज्ञापन
Iqra Hasan From London Education to Political Legacy Know All About Samajwadi Party MP from Kairana shamli
Iqra Hasan - फोटो : अमर उजाला
Iqra Hasan Biography: समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद इकरा हसन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस योगी सरकार के अफसर ने कैराना सांसद इकरा हसन और छुटमलपुर नगर पंचायत की अध्यक्षा शमा परवीन के साथ अभद्रता का मामला संज्ञान में आया है। आरोप है कि एडीएम प्रशासन ने दोनों को कार्यालय से बाहर निकाल दिया। इसके साथ यह भी कहा कि कार्यालय उनका है, अपने मन से जो चाहे वह करने के लिए स्वतंत्र हैं। इस मामले में कैराना सांसद की शिकायत के बाद मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं।

 
 
Iqra Hasan From London Education to Political Legacy Know All About Samajwadi Party MP from Kairana shamli
iqra hasan - फोटो : अमर उजाला
कैराना सांसद ने प्रमुख सचिव नियुक्ति उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मंडलायुक्त को इस मामले की शिकायत भेजी है। इसमें बताया कि 1 जुलाई को छुटमलपुर की विभिन्न समस्याओं को लेकर एडीएम संतोष बहादुर सिंह से मुलाकात करनी थी। एक बजे उनसे संपर्क किया गया, तब जवाब मिला कि एडीएम लंच के लिए जा चुके हैं और पत्राचार के माध्यम से अपनी समस्या दे दें। 

 
Iqra Hasan From London Education to Political Legacy Know All About Samajwadi Party MP from Kairana shamli
इकरा हसन(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
एडीएम ने इकरा हसन के साथ किया अभद्र बर्ताव
लंच के बाद कैराना सांसद और छुटमलपुर नगर पंचायत अध्यक्ष शमा परवीन के साथ करीब तीन बजे एडीएम के कार्यालय में पहुंचीं। आरोप है कि मुलाकात के दौरान एडीएम का व्यवहार अपमानजनक था। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्षा को डांटा। इस पर कैराना सांसद ने समस्या सुनने का अनुरोध किया। आरोप है कि एडीएम ने उनके साथ भी अभद्र बर्ताव किया और कार्यालय से बाहर जाने के लिए भी कह दिया। कैराना सांसद ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। आइए जानते हैं कौन हैं इकरा हसन बारे में।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Iqra Hasan From London Education to Political Legacy Know All About Samajwadi Party MP from Kairana shamli
कैराना सांसद इकरा हसन(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पहली बार चुनाव लड़ीं और सांसद बनीं
देश की राजनीति में शामली जिले के कैराना का हसन परिवार, जिसकी तीन पीढ़ियों के सभी सदस्य देश और प्रदेश के उच्च सदन के सदस्य रहे हैं। यही नहीं हसन परिवार की सबसे छोटी बेटी इकरा हसन पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ीं और भारी वोटों से विजय हासिल कर सांसद बन गईं। इकरा हसन के वालिद मरहूम चौधरी मुनव्वर हसन का नाम तो राजनीति में एक मुकाम हासिल करने पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। मुनव्वर हसन ने सबसे कम उम्र में देश के चारों सदनों का सदस्य बनने का गौरव हासिल किया था।

 
विज्ञापन
Iqra Hasan From London Education to Political Legacy Know All About Samajwadi Party MP from Kairana shamli
कैराना सांसद इकरा हसन।(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
लंदन में पढ़ी इकरा ने पहली बार लड़ा चुनाव और बन गईं सांसद
इकरा हसन पहली बार कैराना लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ीं और भाजपा के प्रदीप चौधरी को 69 हजार 116 वोटों से हराया। इकरा हसन को पांच लाख 28 हजार 13 मत मिले जबकि, भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को चार लाख 58 हजार 897 वोट मिले। इकरा हसन की शुरुआती शिक्षा कैराना में हुई थी। उन्होंने 12वीं दिल्ली के क्वींस मेरी स्कूल से की थी। लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की।

इसके बाद इंटरनेशनल लॉ एंड पॉलिटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से किया था। लंदन में सीएए का विरोध-प्रदर्शन कर सुर्खियों में आई थीं। वह पढ़ाई पूरी कर 2021 में स्वदेश लौटी थीं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed