उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से दिल दहालने वाला मामला सामने आया है। सात जन्म तक साथ निभाने का वादा करने वाले पति ने दो साल बाद ही बागपत जिले के रठौड़ा गांव की मनीषा (24) से तलाक मांग लिया। इस पर महिला ने मंगलवार रात कीटनाशक निगल कर खुदकुशी कर ली। परिजनों को उसका शव बुधवार की सुबह घर में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जान देने से पहले मनीषा ने अपने शरीर पर सुसाइड नोट लिखा और उसमें अपनी मौत के लिए पति समेत अन्य ससुराल वालों को जिम्मेदार बताया।
2 of 10
मनीषा का फाइल फोटो और जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुझे पति ने कमरे में बंद करके पीटा और कई दिन भूखा भी रखा
कीटनाशक निगलने से पहले मनीषा ने शादी के बाद अपनी हर पीड़ा को हाथ और पैर पर लिखा। उसने सुसाइड नोट में लिखा कि मेरी मौत के जिम्मेदार पति, सास, ससुर और दो देवर हैं, जो रठौड़ा आकर मेरे पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देकर गए हैं। उसने लिखा कि पति ने मेरी बहुत पिटाई की और कमरे में बंद करके कई दिनों तक भूखा भी रखा।
3 of 10
शरीर पर लिखा सुसाइड नोट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर गोलियां खिलाकर मेरा गर्भपात भी कराया गया। गांव में हुई पंचायत में पति ने मुझे जान से मारने की धमकी भी दी और गांव वालों के सामने मेरे परिवार वालों की बेइज्जती करके तलाक के लिए कहा।
4 of 10
पैर में लिखा सुसाइड नोट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो बार पंचायत के बाद भी नहीं बनी बात
रठौड़ा निवासी विवेक ने बताया कि वर्ष 2023 में मनीषा की शादी में दहेज में बुलेट बाइक दी गई थी। इसके बाद ससुराल वाले ज्यादा दहेज मांगने लगे। आरोप लगाया कि मांग पूरी नहीं होने पर मनीषा को उसका पति शराब पीकर कमरे में बंद करके पीटता था।
5 of 10
हाथ पर लिखा सुसाइड नोट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया कि शादी के पांच माह बाद ही अपनी बहन को लेकर रठौड़ा आना पड़ा। गांव समाज के लोगों की पंचायत हुई तो दो बार दोनों पक्षों में समझौता हुआ लेकिन ससुराल में मनीषा का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। मृतका मनीषा चार भाई बहनों में तीसरे नंबर की थी। उसके बड़े भाई विवेक की शादी हो चुकी है, जबकि दो भाई अविवाहित हैं।