सौरभ हत्याकांड में नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। साहिल क्रिकेट मैच और आईपीएल में सट्टे के पैसे लगाकर रकम जीतता था। इन रुपयों से खुद और मुस्कान को भी मौजमस्ती कराता था। साहिल सट्टे के पैसे किस बुकी के पास लगाया करता था, इसकी भी जानकारी पुलिस करने की बात कह रही है।
सौरभ हत्याकांड में क्रिकेट कनेक्शन : पति भेजता था खर्च के लिए पैसे, मुस्कान-साहिल खेलते थे सट्टा; और कई खुलासे
- मृतक सौरभ पत्नी मुस्कान को हर महीने देता रहता था खर्चे के लिए रकम
- रकम से अय्याशी करते थे साहिल और मुस्कान, सौरभ के रुपयों को जुए में लगाता था शुक्ला
सौरभ के भेजे पैसों से लगाते थे सट्टा
सौरभ हर महीने कभी 50 हजार तो कभी 25 हजार रुपये मुस्कान को खर्चे के लिए देता था। जिसमें वह अपना और बेटी पीहू का खर्च चला सके। जब भी रकम मुस्कान के खाते में ट्रांसफर करता था तो वह साहिल को जानकारी देती थी। साहिल उन पैसों को क्रिकेट मैचे के सट्टे में लगाया करता था। बीते साल टी-20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्राफी में भी सट्टा लगाया था। इसके अलावा कई सालों से आईपीएल में भी मैचों पर भी सट्टा लगाया है। अब आईपीएल पर रकम लगाने की तैयारी थी। इससे पहले वह जेल चला गया।
यह भी पढ़ें : सौरभ हत्याकांड: 'हमें न्याय चाहिए..', मां ने की पीएम मोदी और सीएम योगी से अपील; कहा- मामले की गहनता से हो जांच
जीते के पैसों पर अय्याशी करते थे मुस्कान-साहिल
साहिल के आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों ने भी बताया कि साहिल कोई नौकरी नहीं करता था वह सट्टे में रकम भी लगाया करता था। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। सट्टे से जीते रकम के पैसों से भी खुद और मुस्कान को अय्याशी कराता था। कई बार ऋषिकेश और देहरादून समेत पहाड़ी इलाके में अय्याशी करके आए हैं।
यह भी पढ़ें : सौरभ हत्याकांड: जेल में ड्रग्स और शराब न मिलने पर साहिल-मुस्कान की हालत बिगड़ी, तीन दिन से सो नहीं पाए दोनों
आखिरी बार सौरभ ने दिए थे एक लाख रुपये
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि लंदन में जॉब के दौरान सौरभ मुस्कान को खर्च के लिए रुपये देता था। हत्या से पहले भी उसने एक लाख रुपये की रकम मुस्कान को दी थी। साहिल के जुए में रुपये लगाने की बात भी सामने आई है रिमांड पर लेकर इन बिंदुओं को भी जांच में शामिल किया जाएगा।
पुलिस की रडार पर नौ लोग, जिनसे पूछताछ कर रही पुलिस
सौरभ की हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। साहिल व मुस्कान से पूछताछ हुई तो उन्होंने कत्ल के बारे में सभी जानकारी दी थी। नवंबर में पहले कत्ल का प्लान बनाया था। इसके अलावा क्या क्या सामान जुटाया और कहां से जुटाया, यह भी उन्होंने बताया। पुलिस की छानबीन में फिलहाल नो लोग सामने आए हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है।