फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सौरभ हत्याकांड: जेल में ड्रग्स और शराब न मिलने पर साहिल-मुस्कान की हालत बिगड़ी, तीन दिन से सो नहीं पाए दोनों

Sat, 22 Mar 2025 10:19 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ।
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ। Published by: विकास कुमार Updated Sat, 22 Mar 2025 10:19 PM IST
सार

शिमला व कसोल ले जाने वाले कैब चालक ने भी दोनों के नशा करने की बात पुलिस को बताई थी। दोनों ने रास्ते में और होटल में शराब की बोतल मंगाई थीं। बीयर भी पी थी। बताया गया कि बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को साहिल और मुस्कान को नींद नहीं आई।

विज्ञापन
Saurabh murder case Sahil and Muskaan condition worsened due to non-availability of drugs and alcohol in jail
साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ स्थित ब्रह्मपुरी में पति सौरभ की हत्या करने वाली मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को जेल में तीन दिन से नींद नहीं आ रही है। वे रातभर करवटें बदलते रहते हैं। जेल में ड्रग्स व शराब न मिलने पर मुस्कान और साहिल की हालत बिगड़ गई है। बताया गया कि लंबे समय से दोनों नशा करते थे। हालत बिगड़ने पर जेल में ही डॉक्टरों ने इलाज किया और उनको दवाई भी दी। दोनों की लगातार निगरानी हो रही है।

Saurabh murder case Sahil and Muskaan condition worsened due to non-availability of drugs and alcohol in jail
आरोपी साहिल और मुस्कान - फोटो : अमर उजाला

खाने-पीने में भी दोनों कर रहे ना-नुकुर
जेल वरिष्ठ अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि दोनों बंदियों को अस्पताल में डॉक्टरों को दिखाया। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दवाएं दीं। बताया जा रहा है कि दोनों खाने-पीने में भी ना-नुकुर कर रहे हैं। पुलिस की पूछताछ में भी सामने आया था कि साहिल और मुस्कान नशा करते हैं। ड्रग्स, शराब और बीयर का रोजाना सेवन करना दोनों की आदत बन चुकी थी। नशा करने के बाद ही दोनों ने सौरभ के सीने में चाकू घोंपे थे और गर्दन भी अलग कर दी थी। साहिल के घर से तो बीयर की बोतलें भी बरामद की गई थीं।

Saurabh murder case Sahil and Muskaan condition worsened due to non-availability of drugs and alcohol in jail
आरोपी साहिल और मुस्कान - फोटो : अमर उजाला

दोनों में दिख रहे अल्कोहल विड्रॉल के लक्ष्ण
शिमला व कसोल ले जाने वाले कैब चालक ने भी दोनों के नशा करने की बात पुलिस को बताई थी। दोनों ने रास्ते में और होटल में शराब की बोतल मंगाई थीं। बीयर भी पी थी। बताया गया कि बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को साहिल और मुस्कान को नींद नहीं आई। दोनों रातभर अपनी-अपनी बैरक में करवटें बदलते रहे। यह बात बंदी रक्षकों और जेल स्टाफ ने जेल वरिष्ठ अधीक्षक को बताई तो उन्होंने दोनों हत्यारोपी से बातचीत की। इसके बाद दोनों ने लंबे समय से नशा करने की बात कबूली है। दोनों में अल्कोहल विड्रॉल के लक्षण देखे गए हैं। इसके बाद दोनों को जेल अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने उन्हें रिलेक्स के लिए कुछ दवाएं दीं। यह भी सामने आया है कि अभी तक दोनों से मिलने के लिए जेल में कोई भी परिजन और रिश्तेदार या परिचित नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saurabh murder case Sahil and Muskaan condition worsened due to non-availability of drugs and alcohol in jail
आरोपी साहिल और मुस्कान - फोटो : अमर उजाला

डॉक्टर ने दी दवाई
साहिल और मुस्कान दोनों काफी समय से नशा कर रहे हैं। इस कारण अब नशा न मिलने के कारण बेचैनी की दिक्कत हो रही है और रात को नींद भी नहीं आ रही है। नशा नहीं मिलने से दोनों परेशान हैं। इनका जेल अस्पताल में डॉक्टरों से चेकअप कराया गया है। डाक्टरों ने कुछ दवाएं दी हैं। - वीरेश राज शर्मा, वरिष्ठ जेल अधीक्षक, चौधरी चरण सिंह जिला कारागार

विज्ञापन
Saurabh murder case Sahil and Muskaan condition worsened due to non-availability of drugs and alcohol in jail
Meerut Murder Case - फोटो : अमर उजाला

सौरभ के परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे लोग
सौरभ के परिजनों को सांत्वना देने वालों का शनिवार को भी तांता लगा रहा। भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ सौरभ के परिजनों से मिले हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। कमल दत्त शर्मा ने पीड़ित परिवार से कहा कि सौरभ की निर्मम हत्या अत्यंत दुखद और निंदनीय है। हम पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता करेंगे कि दोषियों को सख्त कार्रवाई की जाए। क्षेत्रीय पार्षद अनिल वर्मा का कहना है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का काम अधिकारियों से मिलकर करेंगे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अरविंद अरोडा, राकेश गौड, पार्षद अरुण मचल आदि मौजूद रहें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed