देश के हर प्रदेश और जिले में आज विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। वहीं पश्चिमी यूपी के शहरों में नेता, अधिकारी और खिलाड़ी समेत सभी लोगों ने उत्साह के साथ योगाभ्यास किया। देश-दुनिया में इस बार यह सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।
बागपत में योग दिवस को लेकर दिखा उत्साह, घरों में किया योगाभ्यास
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर बागपत जिले के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोगों ने घरों में रहकर योगाभ्यास किया। हर किसी ने योग में दिलचस्पी दिखाई। वहीं डीएम राजकमल यादव और सीएमओ डॉ. आरके टंडन समेत अन्य अधिकारियों ने अपने आवास पर योगाभ्यास कर लोगों को इसके जरिए निरोगी रहने का संदेश दिया।
इसके अलावा बड़ी संख्या में बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने अपने घरों में योगाभ्यास किया। कई स्थानों पर कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए समूहों में भी योगाभ्यास किया गया। प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार, कपालभाति आदि आसन किए। आयुष मंत्रालय की योग दिवस चैलेंज प्रतियोगिता में भी लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लोगों ने योगाभ्यास करते हुए अपने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए।
2 of 11
लोगों ने घरों में किया योग।
- फोटो : amar ujala
सहारनपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे शहर में योगाभ्यास किया गया। वहीं कैराना से भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी ने सहारनपुर में बापूजीनगर में अपने आवास पर योग किया। उन्होंने योग के जरिए स्वस्थ रहने का लोगों को संदेश दिया।
3 of 11
सहारनपुर में पुलिसकर्मियों ने किया योगाभ्यास।
- फोटो : amar ujala
उधर, थानों में भी पुलिस कर्मियों ने योगाभ्यास किया। शहर की कई कॉलोनी के पार्कों में भी योग किया गया।
4 of 11
सहारनपुर में योगाभ्यास करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
इसके अलावा जिला कारागार में बंदियों को भी योग अभ्यास कराया गया। खास बात यह है कि इस दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन किया गया।
बिजनौर में कहीं घरों में तो कहीं सीमित संख्या के साथ किया योग अभ्यास
5 of 11
घरों में योग करते लोग।
- फोटो : amar ujala
बिजनौर जिले में अंतराराष्ट्रीय योग दिवस को उत्साह के साथ मनाया गया। शासन की गाइडलाइन के अनुसार कहीं भीड़ नहीं जुटी। लोगों ने घरों में ही रहकर योगाभ्यास किया। कुछ संस्थानों में सीमित संख्या के साथ योग अभ्यास किया गया। सोशल मीडिया पर सुबह से ही लोगों ने अपने योगाभ्यास के फोटो अपडेट करने शुरू कर दिए थे।