फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घूसखोरी: विजिलेंस टीम का खुलासा, गिरफ्तार इंस्पेक्टर की लखनऊ तक पहुंच, ऊपर भी जाती थी रिश्वत

Tue, 22 Dec 2020 03:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 22 Dec 2020 03:52 PM IST
सार

  • आबकारी विभाग का इंस्पेक्टर घूसखोरी में गिरफ्तार
  • विजिलेंस ने की कार्रवाई, कोतवाली में केस दर्ज

विज्ञापन
Inspector of Excise Department arrested for taking bribe in Meerut, bribe used to send to Lucknow
गिरफ्तार आबकारी इंस्पेक्टर - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर को विजिलेंस विभाग की टीम ने सोमवार को 66 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इंस्पेक्टर को कोतवाली थाने को सौंपते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।



विजिलेंस की इंस्पेक्टर अनुराधा सिंह ने बताया कि आरोपी इंस्पेक्टर अतुल त्रिपाठी पर मवाना सर्किल का चार्ज है। जिसमें शराब के सात ठेके आते हैं। शराब के ठेकेदार अनुज शर्मा से आबकारी इंस्पेक्टर अतुल रिश्वत मांग रहा था। अनुज के पास फलावदा के गडीना और सोलदा गांव के शराब के दो ठेके भी हैं। ठेकेदार अनुज ने इंस्पेक्टर ने धमकी दी कि उसका ठेका निरस्त करा देंगे।

Inspector of Excise Department arrested for taking bribe in Meerut, bribe used to send to Lucknow
रिश्वत लेते आबकारी विभाग का इंस्पेक्टर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

जिसकी शिकायत ठेकेदार अनुज शर्मा ने विजिलेंस विभाग में की थी। इसके बाद विजिलेंस टीम ने उसे घेरने के लिए कार्रवाई शुरू की। रिश्वत का पैसा देने के लिए अनुज शर्मा को आबकारी इंस्पेक्टर ने ईव्ज चौराहा स्थित अपने कार्यालय में बुलाया था, जहां अनुज के रिश्वत देते ही विजिलेंस टीम ने आबकारी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया।

विजिलेंस टीम के साथ एंटी करप्शन और सदर तहसीलदार भी मौजूद रहे। सूचना पर कोतवाली थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

Inspector of Excise Department arrested for taking bribe in Meerut, bribe used to send to Lucknow
गिरफ्तार आबकारी इंस्पेक्टर - फोटो : अमर उजाला

ऊपर तक जाती थी रिश्वत
विजिलेंस टीम के अनुसार आरोपी इंस्पेक्टर ने पूछताछ में बताया कि देहात के शराब के ठेकों से वसूली करने के बाद ऊपर तक बांटी जाती थी। उसकी ऑडियो भी पीड़ित ठेकेदार ने विजिलेंस को सौंपी है। पीड़ित ने बताया कि उसने कई बार रिश्वत देने से मना किया,  इसके बावजूद भी इंस्पेक्टर ने नहीं सुनी। इसको लेकर कई बार बहस भी हुई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Inspector of Excise Department arrested for taking bribe in Meerut, bribe used to send to Lucknow
सीएम योगी से मुलाकात करते हुए गिरफ्तार आबकारी इंस्पेक्टर - फोटो : अमर उजाला

आबकारी एसोसिएशन का अध्यक्ष है अतुल
रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार आबकारी इंस्पेक्टर अतुल त्रिपाठी एसोसिएशन का अध्यक्ष भी है। विजिलेंस के हाथ लगी कुछ फोटो के हिसाब से अतुल की पहुंच सीधे ऊपर तक पता चलती है। हालांकि अधिकारी इस पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष होने के कारण अतुल का अक्सर लखनऊ जाना रहता था।

कोरोना काल के दौरान विभागीय मंत्री ने कोविड-19 फंड में 50.25 लाख का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा था। इस दौरान फोटो में आबकारी निरीक्षक अतुल त्रिपाठी के अलावा कुछ और लोग भी दिखाई दे रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि विजिलेंस को कुछ और आबकारी निरीक्षकों की भी शिकायत मिली है। इनमें मेरठ के भी आबकारी निरीक्षक शामिल हैं।

विज्ञापन
Inspector of Excise Department arrested for taking bribe in Meerut, bribe used to send to Lucknow
विजिलेंस टीम मेरठ - फोटो : अमर उजाला

हर माह पांच हजार देनी होगी रिश्वत
पुलिस के अनुसार आरोपी आबकारी प्रत्येक ठेके से पांच हजार की रिश्वत प्रतिमाह लेता था, जो कोरोना काल में भी जारी रही। ठेकेदार से मई से नवंबर तक के 66 हजार रुपये लिए गए, जिसकी शिकायत आबकारी अधिकारियों से करने के बावजूद भी सुनवाई नहीं हुई थी।

पूछताछ के दौरान आरोपी इंस्पेक्टर ने एक बड़े अधिकारी का नाम लिया तो खलबली मच गई। ठेकेदार ने भी बताया कि आरोपी इंस्पेक्टर यह कहकर ही पैसा मांगता था कि रिश्वत का पैसा ऊपर अधिकारियों तक बांटा जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed