टी 20 विश्वकप में आज भारत ने अपने पहले ही मैच मे पाकिस्तान के बीच चले रोमांचक मुकाबले मे पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया। टी 20 विश्वकप मे भारत की इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मेरठ वासियों ने भी जमकर मनाया। चौधरी चरण सिंह विश्विद्यालय के मुख्य द्वार पर छात्र नेता विनीत चपराना के नेतृत्व मे विवि के छात्र इकट्ठा हुए और विश्वकप मे भारत की जीत का जमकर जश्न मनाया।
2 of 5
जश्न मनाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
छात्रों ने ढोल नगाड़ों के साथ पटाखे फोड़े एक दूसरे को मिठाई खिलाई इस मौके पर क्रिकेट प्रेमी विवि के छात्र नेता विनीत चपराना ने कहा की विश्वकप मे भारत की जीत ऐतिहासिक है भारतीय खिलाड़ियों ने इस रोमांचक मुकाबले मे जीत हासिल कर दीपावली से एक दिन पहले पूरे देश को आज दीपावली का उपहार दिया है, पूरे देश मे जीत का जश्न मनाया जा रहा है।
3 of 5
चौधरी चरण सिंह विश्विद्यालय के मुख्य द्वार पर जश्न मनाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि सुपर 12 के पहले मैच में 160 रन का पीछा करते हुए भारत की पारी लड़खड़ा गई थी। जिसके बाद विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने इस मैच में टीम को वापसी कराई। कोहली मैच के अंत तक क्रीज पर टिके रहे। उन्होंने 53 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली।
4 of 5
जश्न मनाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि यह ऐसी पारी है जिसे भारतीय फैन्स काफी दिनों तक याद करेंगे। कोहली ने चेज मास्टर और मैच विनर के रूप में वापसी की है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला भी ले लिया। पिछले साल पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। तब टीम के कप्तान विराट कोहली थे।
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने टी20 में चौथी बार और पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार आखिरी गेंद पर मैच जीता है। इससे पहले भारत ने 2016 में ऑस्ट्रेलिया को सिडनी में, बांग्लादेश को 2018 में कोलंबो में, वेस्टइंडीज को 2018 में और अब पाकिस्तान को मेलबर्न में आखिरी गेंद पर शिकस्त दी है।